प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे 45 घंटों तक ध्यान, विवेकानंद मेमोरियल पर रहेंगे एकांत में

मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi)  गुरुवार 30 मई की शाम से शनिवार 1 जून की शाम तक मेडिटेशन करने वाले हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 31, 2024 12:07 PM IST

PM Narendra Modi To Meditate for 45 hours: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार शाम (30 मई 2024) से 45 घंटे के लिए मेडिटेशन करने वाले हैं। ध्यान करने के लिए प्रधानमंत्री विवेकानंद रॉक मेमोरियल (Vivekananda Rock Memorial) जाएंगे। पीएम नरेंद्र मोदी के आने की खबर से ही मेमोरियल क्षेत्र में तैयारियों पर जोर-शोर से काम शुरु कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, 45 घंटे की अवधि में जब प्रधानमंत्री ध्यान मुद्रा (Dhyaan mudra) में होंगे तो उस दौरान क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान निगरानी के लिए तककरीब 2,000 पुलिसकर्मियों और सुरक्षा एजेंसियों के स्टाफ को तैनात किया जाएगा।

मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi)  गुरुवार 30 मई की शाम से शनिवार 1 जून की शाम तक मेडिटेशन करने वाले हैं। इन 2 दिनों तक कन्याकुमारी के समुद्री तट (Beaches of Kanyakumari) पर लोगों के आने-जाने पर पाबंदी लगा दी गयी है। न्यूज एजेंसी पीटीआई (PTI) की रिपोर्ट के अनुसार,30 मई से 1 जून तक समुद्र तट सैलानियों और पर्यटकों के लिए बंद रखा जाएगा। इसी तरह प्राइवेट बोट्स (Private boats) को भी वहां जाने की अनुमति नहीं मिल पाएगी।

विवेकानंद रॉक पर ही ध्यान क्यों लगाएंगे प्रधानमंत्री?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 2 दिन तक चलने वाले मेडिटेशन सेशन के लिए कन्याकुमारी (Kanyakumari) स्थित विवेकानंद मेमोरियल को चुना और इसकी एक खास कारण भी है। बता दें कि यह वही स्थान है जहां, स्वामी विवेकानंद को यहीं दिव्य दर्शन प्राप्त हुए थे। पीएम मोदी ने ध्यान के लिए जिस चट्टान को चुना है, उसका स्वामी विवेकानंद (Swami Vivekanand) के जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ा और यह भिक्षु के जीवन में गौतम बुद्ध के लिए सारनाथ (Sarnath) के समान ही महत्व रखता है।

ध्यान या मेडिटेशन करने से मन की शांति और बैलेंस्ड बनाने में सहायता होती (benefits of meditating) है। इससे लोगों का इमोशनल स्वास्थ्य बेहतर होती (ways to boost emotional well being) है। किसी शांत जगह पर ध्यान करने से मन की बेचैनी, तनाव और मेंटल प्रेशर जैसी समस्याएं कम होती हैं। ध्यान करने से लोग धीरे-धीरे खुद का मन फोकस्ड (improving focus) रखना और मन को शांत रखना सीख जाते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.