Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
देशभर में कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) के खिलाफ टीकाकरण शुरू हो चुका है। हेल्थ वर्कर्स के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) भी कोरोना वैक्सीन लेंगे। वैक्सीन अभियान के दूसरे चरण में PM मोदी (PM Modi) और राज्यों के मुख्यमंत्री को कोरोना का टीका दिया जाएगा। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक पहले चरण में वैक्सीन लगा रहे लोगों की हौसला अफजाई करने और वैक्सीन के प्रति भरोसा जगाने के लिए प्रधानमंत्री और बाकी नेता वैक्सीन लगवाएंगे।
जब देश में कोरोना के खिलाफ वैक्सीन अभियान शुरू होने वाला था तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि दूसरे चरण में 50 साल की उम्र से अधिक के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसी के तहत टीका लगवाएंगे। जिन भी सांसदों और मुख्यमंत्रियों की उम्र 50 साल या इससे अधिक है तो उन्हें दूसरे चरण में कोरोना का टीका दिया जाएगा। मीडिया के हवाले से आ रही खबर अगर सच होती है तो प्रधानमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री, सांसद, मुख्यमंत्री और राजनीति के बड़े चेहरे भी टीका लगा सकते हैं। फिलहाल यह साफ नहीं है कि देश में दूसरा चरण कब से शुरू होगा।
16 जनवरी से शुरू हुए इस वैक्सीन अभियान के पहले चरण में हेल्थ वर्कर्स, नर्स, डॉक्टर्स और अन्य फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोरोना की दो वैक्सीन, कोविशील्ड (Covishield) और कोवैक्सीन (Covaxin) दी जा रही है। अब तक करीब 8 लाख लोगों को कोरोना का टीका दिया जा चुका है। कोविशील्ड (Covishield) वैक्सीन को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने बनाया है जबकि कोवैक्सीन (Covaxin) को भारत बायोटेक ने बनाया है।