
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 19, 2022 2:03 PM IST
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने अपने जीवन में हमेशा से योग को महत्व दिया है और अक्सर योग के फायदों के बारे में लोगों को महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी हैं। गौरतलब है कि 21 जून 2022 को विश्वभर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Day Of Yoga 2022) का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, वर्तमान समय में योग का महत्व और भी अधिक बढ़ गया है, क्योंकि अब गैर-संचारी और जीवन शैली से जुड़ी बीमारियां और स्वास्थ्य समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं।
प्रधानमंत्री ने लोगों से अच्छे स्वास्थ्य के लिए योग का अभ्यास करने का आग्रह किया। उन्होंने योग पर एक वीडियो भी शेयर किया है। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आज युवाओं में भी लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियां बहुत अधिक देखी जा रही हैं। इसीलिए, लोगों को अच्छे स्वास्थ्य के लिए योग को अपनाना चाहिए।
आज के समय में योग का महत्त्व और अधिक हो जाता है, जब Non-communicable और Lifestyle से जुड़ी बीमारियां युवाओं में विशेष रूप से बढ़ रही हैं। इसलिए अच्छी सेहत और तंदुरुस्ती के लिए योग का अभ्यास अवश्य करें। https://t.co/UESTuNQl1u
— Narendra Modi (@narendramodi) June 19, 2022
इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट करते हुए लोगों से कहा था, योग में आसनों के अलावा श्वसन प्रणाली से जुड़े कई प्रकार के व्यायाम (जिन्हें प्राणायाम कहा जाता है) भी शामिल हैं जिनके कई स्वास्थ्य लाभ हैं। इस वीडियो में इन अभ्यासों के बारे में विवरण शामिल है। उन्होंने कहा था, योग की सुंदरता इसकी सादगी में है। आपको बस एक योग चटाई और कुछ खाली जगह चाहिए। योग घर पर, काम के दौरान या समूह में किया जा सकता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि, पिछले कुछ वर्षों में योग ने विश्व स्तर पर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है।
प्रधान मंत्री ने सभी से 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने और योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का भी आग्रह किया था। 21 जून को इस आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर, मोदी मैसूर से समारोह का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं।