
... Read More
Written By: Pallavi Kumari | Updated : May 23, 2022 3:11 PM IST
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (world international yoga day 2022) इस बार 21 जून को मैसूर में आयोजित किया जाएगा। खास बात ये है कि इसका नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) करेंगे। इस दौरान सामूहिक रूप से योग प्रदर्शन होगा और कोरोना के बाद पहली बार यह ऑनलाइन नहीं, फिजिकली होगा। इतना ही नहीं, इस साल भारत सरकार की कोशिश है कि योग गांव-गांव तक पहुंचे और तमाम ग्राम पंजायत को इस खास मुहिम से जोड़ा जाए। इसी बारे में बात करते हुए आयुष मंत्री सर्बानंद सोणोवाल (Sarbananda Sonowal) ने बताया कि इस बार हम पूरी दुनिया को ही नहीं बल्कि अपने गांवों को भी योग करने के लिए सक्रिय रूप से प्रेरित करेंगे। इसके लिए हर ग्राम पंजायत और उनके सरपंचों के नाम पीएम मोदी की चिट्ठी जाएगी ताकि वे अपने यहां योग दिवस समारोह मनाएं और गांव के तमाम लोगों को सक्रिय रूप योग करने के लिए प्रोत्साहित करें। इसके अलावा विश्व योग दिवस पर गार्जियन रिंग सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र होगा।
इतना ही नहीं आयुष मंत्री सर्बानंद सोणोवाल (Sarbananda Sonowal) की मानें तो, इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस"आजादी का अमृत महोत्सव" वर्ष में होने की वजह से आयुष मंत्रालय ने देश भर के 75 ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के स्थलों पर एक साथ योग प्रदर्शन करने की योजना बनाई है ताकि वैश्विक स्तर पर देश की ब्रांडिंग हो सके और लोगों का ध्यान इन महत्वपूर्ण स्थलों की ओर भी आकर्षित किया जा सके।
मुख्य कार्यक्रम के अलावा गार्जियन रिंग आकर्षण का केंद्र होगा, जो योग का एक स्ट्रीमिंग कार्यक्रम होगा। यह विदेशों में भारतीय मिशनों द्वारा आयोजित आईडीवाई कार्यक्रमों की डिजिटल फीड को एक साथ कैप्चर करेगा। दरअसल, गार्जियन रिंग से जब इसकी शुरुआत होगी तो, ये सबसे पहले उस देश से शुरू होगा जहां से सूर्य उगता है। यानी कि इसकी शुरुआत जापान से होगी जिसे उगते सूरज का देश कहते हैं।जापान में समयानुसार सुबह 6 बजे योग करने की शुरुआत होगी। फिर से सूरज बढ़ने समय के आगे चलने के साथ बढ़ता जाएगा।
इसी कड़ी में योग अभ्यास के 25वें काउंटडाउन पर 27 मई को हैदराबाद में योग अभ्यास होगा, जिसमें लगभग 10 हजार लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम में तेलंगाना के राज्यपाल, कई केंद्रीय मंत्री, फिल्मी सितारे, खिलाड़ी, नामचीन हस्तियां, प्रतिष्ठित योग गुरु, प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्ति, योग और संबद्ध विज्ञान के विशेषज्ञ, स्थानीय योग संस्थान के सदस्य शामिल होंगे। इससे पहले मेगा काउंटडाउन कार्यक्रम शिवडोल 2 मई को 50वां काउंटडाउन कार्यक्रम के रूप में और 7 अप्रैल को लाल किले पर 75वां काउंटडाउन कार्यक्रम पर आयोजित हुए थे।
बता दें कि भारत योग गुरु के नाम पर विश्वविख्यात रहा है। पीएम मोदी और भारत सरकार इस पर खास ध्यान देते रहे हैं। लेकिन कोरोना के बाद योग दिवस ऑनलाइन ही मनाया गया है इसलिए इस बार जब फिजिकली योग दिवस मनाया जाएगा तो ये हमारे लिए ही नहीं पूरी दुनिया के लिए खास होगा। साथ ही सूरज उनगे से लेकर सूरज डूबने तक पूरा विश्व इसका आनंद लेगा।