पीएम मोदी ने लॉन्च की आयुष्मान भारत-सेहत स्कीम, जम्मू-कश्मीर के 21 लाख परिवारों को मिलेगा मुफ्त इलाज

इस स्कीम (Ayushman Bharat Health Scheme) का लाभ यह है कि आपका इलाज सिर्फ जम्मू-कश्मीर के सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि देश में इस योजना के तहत जो हजारों अस्पताल जुड़े हैं, वहां भी ये सुविधा आपको मिल पाएगी।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : December 26, 2020 8:03 PM IST

Ayushman Bharat Health Scheme in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के 21 लाख परिवारों के लिए आयुष्मान भारत-सेहत स्कीम (ayushman bharat health scheme) लॉन्च की। इस योजना के तहत जम्मू-कश्मीर के सभी परिवारों का सालाना पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज हो सकेगा। जम्मू-कश्मीर (Jammu & Kashmir) के लोग राज्य में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में योजना का लाभ उठा सकेंगे। प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने वर्चुअल माध्यम से स्कीम लॉन्च करते हुए कहा, "आज 'जम्मू-कश्मीर आयुष्मान भारत-सेहत स्कीम' शुरू की गई है। इस स्कीम से 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिलेगा तो जीवन में कितनी बड़ी सहूलियत आएगी। अभी आयुष्मान भारत योजना का लाभ राज्य के करीब 6 लाख परिवारों को मिल रहा था। सेहत योजना के बाद यही लाभ सभी 21 लाख परिवारों को मिलेगा।"

योजना के तहत देश के हजारों अस्पतालों में हो सकेगा इलाज

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "इस स्कीम (ayushman bharat health scheme) का एक और लाभ होगा, जिसका जिक्र बार-बार किया जाना जरूरी है। आपका इलाज सिर्फ जम्मू कश्मीर के सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि देश में इस योजना के तहत जो हजारों अस्पताल जुड़े हैं, वहां भी ये सुविधा आपको मिल पाएगी।"

प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) ने इस दिन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि आज से जम्मू-कश्मीर के सभी लोगों को आयुष्मान योजना (Ayushman Yojana) का लाभ मिलने जा रहा है। सेहत स्कीम-अपने आप में ये एक बहुत बड़ा कदम है और जम्मू-कश्मीर को अपने लोगों के विकास के लिए ये कदम उठाता देख, मुझे भी बहुत खुशी हो रही है।

स्वच्छ भारत अभियान के तहत जम्मू-कश्मीर में 10 लाख से ज्यादा बने टॉयलेट

पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने के बारे में हुए प्रयासों की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महामारी (Coronavirus Pandemic) के दौरान भी यहां जम्मू-कश्मीर में करीब 18 लाख सिलेंडर रिफिल कराए गए। स्वच्छ भारत अभियान (Clean India Movement) के तहत जम्मू-कश्मीर में 10 लाख से ज्यादा टॉयलेट बनाए गए, लेकिन इसका मकसद सिर्फ शौचालय बनाने तक सीमित नहीं। ये लोगों के स्वास्थ्य को सुधारने की भी कोशिश है।

Ayushman Bharat: नई दिल्ली में एशिया हैल्थ-2019 सम्मेलन का आयोजन, देश में बढ़ रही बीमारियों से निपटने के तरीकों पर हुई चर्चा

स्रोत: (IANS Hindi)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source