Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

पीएम मोदी ने वैक्सीन निर्माताओं के साथ की बैठक, कंपनी मालिकों ने प्रधानमंत्री को दिया वैक्सीनेशन को सफल बनाने का श्रेय

100 करोड़ कोरोना वैक्सीनेशन डोज लगाने का आंकड़ा पार करने के बाद पीएम मोदी ने शनिवार को वैक्सीन निर्माता कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की.

पीएम मोदी ने वैक्सीन निर्माताओं के साथ की बैठक, कंपनी मालिकों ने प्रधानमंत्री को दिया वैक्सीनेशन को सफल बनाने का श्रेय

Written by Atul Modi |Published : October 23, 2021 10:43 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोनावायरस का टीका बनाने वाली निर्माता कंपनियों के मालिकों व प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की। इस दौरान बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और सिरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया के प्रमुख अदार पूनावाला भी मौजूद रहे। देश में कोरोना के खिलाफ जारी जंग के बीच हुई पीएम मोदी की इस बैठक को बहुत ही अहम मानी जा रही है। खास बात यह है कि यह मीटिंग 100 करोड़ कोरोना वैक्सीनेशन डोज का आंकड़ा पार करने के बाद हो रही है। सूत्रों की माने तो इस बैठक का सकारात्मक परिणाम आने वाले दिनों में देख सकता है।

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविशील्ड वैक्सीन बनाने वाली कंपनी सिरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला के साथ वैक्सीन पर चर्चा की। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने वैक्सीन को लेकर चल रहे शोध पर भी जानकारी ली। बैठक में जिन 7 वैक्सीन निर्माता कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल थे उनमें सिरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के अलावा भारत बायोटेक, डॉ रेड्डीज लैबोरेट्रीज, जायडस कैडिला, बायो लॉजिकल E, जेन्नोवा बायोफार्मा और पैनेसिया बायोटेक के प्रतिनिधि मौजूद थे।

पीएम मोदी ने की वैक्सीन निर्माताओं के प्रयासों की सराहना

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'भारत के #VaccineCentury ने व्यापक प्रशंसा प्राप्त की है। हमारे गतिशील वैक्सीन निर्माताओं के प्रयासों के बिना हमारा टीकाकरण अभियान सफल नहीं होगा, जिनसे मुझे आज मिलने का अवसर मिला। हमारे बीच बेहतरीन बातचीत हुई।'

Also Read

More News

उन्होंने कहा, 'वैक्सीन निर्माताओं के साथ बातचीत के दौरान, वैक्सीन को रोल आउट करते समय और आने वाले समय के लिए विशेष रूप से भारत के स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए हमारी प्रक्रियाओं के उचित संस्थागतकरण की आवश्यकता पर जोर दिया।'

बैठक के बाद वैक्सीन निर्माताओं ने की पीएम की तारीफ

बैठक के बाद जायडस कैडिला के प्रतिनिधि पंकज पटेल ने कहा कि, देश के वैज्ञानिकों ने टीके विकसित किए, उसके लिए सबसे बड़े कारक प्रधानमंत्री थे। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने शुरू से हमें प्रोत्साहित किया है। उन्होंने कहा कि आप करो, सरकार आपके साथ है. आपको जहां भी असुविधा होगी, सरकार आपको सहयोग करेगी। इसी वजह से हम टीके विकसित कर पाए.’’ उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत में इनोवेशन का जो नया अध्याय शुरू हुआ है, वह बहुत तेजी से बढ़ेगा और भारत एक इनोवेटिव राष्ट्र के रूप में उभरेगा।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

सीरम इंस्टीट्यूट के अदार पूनावाला ने कहा कि उनके मन में इस बात को लेकर कोई संदेह नहीं है कि प्रधानमंत्री ने अगर स्वास्थ्य मंत्रालय का नेतृत्व ना किया होता तो आज भारत टीकों की एक सौ करोड़ खुराक नहीं उपलब्ध करा पाता। उन्होंने कहा, ‘‘जब वह पिछले साल नवंबर में पुणे आए थे तो मैंने उन्हें आश्वस्त किया था कि टीकों के मामले में हम भारत को आत्मनिर्भर बनाएंगे और दुनिया का सबसे सस्ता टीका विकसित करेंगे। आज वह बहुत खुश थे कि उस आश्वासन को हमने पूरा किया है।’’

About the Author

... Read More