पीएम मोदी के कोरोना वैक्सीन निर्माण की समीक्षा का दौरा शुरू, पहुंचे गुजरात के जायडस कैडिला प्लांट

पीएम मोदी कोरोनावायरस वैक्सीन और इसकी निर्माण प्रक्रिया के विकास की समीक्षा करने के लिए शनिवार को गुजरात में फार्मा प्रमुख जायडस कैडिला के प्लांट (Zydus Cadila Plant) पहुंच गए हैं। यहां से वे हैदराबाद के भारत बायोटेक और पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया जाएंगे, जहां ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के सहयोग से विकसित की जा रही वैक्सीन क्लीनिकल ट्रायल के दूसरे चरण में है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : November 28, 2020 2:01 PM IST

PM Modi Reviews on Covid Vaccine: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) बहुप्रतीक्षित कोरोनावायरस वैक्सीन (Coronavirus Vaccine) और इसकी निर्माण प्रक्रिया के विकास की समीक्षा करने के लिए शनिवार को गुजरात में फार्मा प्रमुख जायडस कैडिला के प्लांट (Zydus Cadila Plant) पहुंच गए हैं। वैक्सीन की समीक्षा के लिए वे तीन शहरों का दौरा करेंगे।

मोदी कोरोना वैक्सीन निर्माण कार्य का ले रहे हैं जायजा

उनकी तीन शहरों की यात्रा में महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश भी शामिल होंगे, जिनमें पुणे की कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute of India Pune) और हैदराबाद का भारत बायोटेक (Bharat Biotech) शामिल हैं। अहमदाबाद हवाई अड्डे से वे भारतीय वायु सेना के हेलिकॉप्टर से चंगोदर गए, यहां से वे सड़क मार्ग से जायडस कैडिला फार्मा कंपनी (Zydus Cadila Plant) के बायोटेक प्लांट में पहुंचे। प्लांट में प्रधानमंत्री का स्वागत कंपनी के चेयरमैन पंकज पटेल और उनके बेटे और कंपनी के एमडी शार्विल पटेल ने किया। मोदी ने शार्विल के बच्चों से भी बातचीत की।

जायकोव-डी वैक्सीन उम्मीदवार क्लीनिकल ट्रायल के दूसरे चरण में

कंपनी के अध्यक्ष, एमडी और वैज्ञानिकों के साथ बैठक से पहले मोदी ने कोरोनावायरस वैक्सीन विकास (PM Modi reviews on Covid vaccine) को लेकर प्रजेंटेशन देखा। लगभग आधे घंटे की बैठक के दौरान वैक्सीन के परीक्षणों और वितरण पर चर्चा की। कंपनी का जायकोव-डी नाम का वैक्सीन (Zycov-D Vaccine) उम्मीदवार क्लीनिकल ट्रायल (Clinical Trial) के दूसरे चरण में है और जल्द ही इसका तीसरा चरण शुरू होने की उम्मीद है। मोदी ने प्लांट का निरीक्षण भी किया, जहां कोरोना वैक्सीन विकसित की जा रही है।

भारत बायोटेक के बाद जाएंगे, पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट 

हैदराबाद में उनका दूसरा पड़ाव भारत बायोटेक है, जो कोवैक्सीन (COVAXIN) के तीसरे चरण का क्लीनिकल ट्रायल कर रहा है, इसके परीक्षण भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के सहयोग से देश के कई हिस्सों में चल रहे हैं। इसके बाद मोदी पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया जाएंगे, जहां ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के सहयोग से विकसित की जा रही वैक्सीन क्लीनिकल ट्रायल के दूसरे चरण में है।

पीएम मोदी हैदराबाद में ‘भारत बायोटेक’ का करेंगे दौरा, कोरोना वैक्सीन ‘कोवैक्सीन’ की निर्माण प्रक्रिया, तैयारियों का करेंगे मुआयना

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source