पीएम नरेंद्र मोदी हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक पहुंचे, कोरोना वैक्सीन 'कौवैक्सीन' निर्माण का लेंगे जायजा

PM Modi Visits Bharat Biotech in Hyderabad: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोनावायरस महामारी से लड़ने के लिए बनाई जा रही वैक्सीन निर्माण की प्रगति की समीक्षा के लिए हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक (Bharat Biotech) द्वारा बनाई जा रही कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन (Covaxin) के निर्माण कार्य का जायजा लिया।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : November 28, 2020 7:03 PM IST

PM Modi Visits Bharat Biotech in Hyderabad: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) कोरोनावायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) से लड़ने के लिए बनाई जा रही वैक्सीन (Vaccine) निर्माण की प्रगति की समीक्षा के लिए हैदराबाद (Hyderabad) समेत तीन शहरों के दौरे पर हैं। दोपहर एक बजे के करीब यहां के हकीमपेट एयरपोर्ट पर मुख्य सचिव सोमेश कुमार, पुलिस महानिदेशक महेंद्र रेड्डी और स्थानीय कलेक्टर श्वेता मोहंती ने प्रधानमंत्री (PM Modi on Visit) का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री के कार्यालय के एक अधिकारी के मुताबिक, तेलंगाना (Telangana) के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव और राज्यपाल तमिलिसाई साउंडराजन मोदी (Modi) को रिसीव करने नहीं पहुंचे थे, जबकि राज्यपाल और मुख्यमंत्री के लिए प्रधानमंत्री को रिसीव करना मानक प्रोटोकॉल का हिस्सा माना जाता है। एयरपोर्ट से मोदी सड़क के रास्ते से भारत बायेटेक कंपनी (PM Modi Visits Bharat Biotech) की ओर रवाना हो गए हैं।

भारत बायोटेक कर रहा है कोवैक्सीन का निर्माण

भारत की अग्रणी वैक्सीन निर्माता कंपनी भारत बायोटेक ने भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ विरोलॉजी के साथ मिलकर कोविड-19 के लिए भारत के पहले वैक्सीन कैंडिडेट, कोवैक्सीन (COVAXIN in Hindi) को सफलतापूर्वक विकसित कर लिया है। कोवैक्सीन का इस साल 7 जुलाई से पूरे देश में ह्यूमन ट्रायल शुरू हो चुका था। शुरुआत में कहा जा रहा था कि कोवैक्सीन 15 अगस्त तक लॉन्च हो जाएगी, हालांकि ऐसा संभव नहीं हो सका।

कोवैक्सीन के फेज 1, फेज 2 ह्यूमन क्लिनिकल ट्रायल को जून में मिली थी मंजूरी

ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया, सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (सीडीएससीओ), स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने फेज 1 और फेज 2 ह्यूमन क्लीनिकल ट्रायल शुरू करने की अनुमति जून में दी थी। इसके पहले भारत बायोटेक कंपनी ने प्रीक्लिनिकल स्टडीज से प्राप्त परिणाम सौंपे थे।

फेज 3 क्लिनिकल ट्रायल इसी महीने हुआ शुरू

वैक्सीन निर्माता भारत बायोटेक (Bharat Biotech) ने 16 नवंबर को घोषणा की थी कि उसने कोविड-19 के लिए भारत की पहले स्वदेशी वैक्सीन ‘कोवैक्सीन’ (COVAXIN) के तीसरे चरण के परीक्षणों को शुरू कर दिया है। फेज-3 के ट्रायल (Covaxin phase-3 trial) में पूरे भारत से 26,000 स्वयंसेवक शामिल किए गए। इसका संचालन भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के साथ मिलकर किया जा रहा है।

भारत की पहली वैक्सीन ‘कोवैक्सीन’ का तीसरे चरण का परीक्षण शुरू

पीएम मोदी के कोरोना वैक्सीन निर्माण की समीक्षा का दौरा शुरू, पहुंचे गुजरात के जायडस कैडिला प्लांट

पीएम मोदी हैदराबाद में ‘भारत बायोटेक’ का करेंगे दौरा, कोरोना वैक्सीन ‘कोवैक्सीन’ की निर्माण प्रक्रिया, तैयारियों का करेंगे मुआयना

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source