PM Modi 71th Birthday: इन 3 तरीकों से खुद को फिट रखते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आज है देश के पीएम का जन्मदिन

PM Narendra Modi Birthday: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 71वां जन्मदिन है, इस मौके पर आज हम आपको उनका फिटनेस सीक्रेट बता रहे हैं.

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : September 17, 2021 10:21 AM IST

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी (Narendra Damodardas Modi) आज (17 सितंबर) अपना 71 वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनकी पार्टी के कार्यकर्ता और प्रशंसकों द्वारा देशभर में अलग-अलग जगहों पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से पीएम के जन्मदिन (PM Narendra Modi Birthday) को मनाने की खबरें आ रही है। 73 साल के प्रधानमंत्री मोदी अपनी वाकपटुता के साथ-साथ भरपूर ऊर्जा के लिए भी जाने जाते हैं। इस उम्र में भी वह अपनी फिटनेस का खास ध्यान रखते हैं जिसे आप उनके काम करने के तरीकों में देख सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी खुद को कैसे कितना फिट रखते हैं, यह बात बहुत कम लोगों को पता होगी! पीएम मोदी की ऊर्जा का स्रोत क्या है? आइए हम आपको बताते हैं।

पीएम मोदी करते हैं योग

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योग (PM Narendra Modi Yoga) के मुखर समर्थक हैं। पीएम मोदी के प्रयासों का नतीजा है कि पूरी दुनिया 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाती है। पीएम मोदी खुद भी अपने दिन की शुरुआत सूर्य नमस्कार और अन्य योगाभ्यास से करते हैं। योग और प्राणायाम के माध्यम से ही वह अपने तन और मन को फिट रखते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी की डाइट

प्रधानमंत्री मोदी अपनी डाइट (PM Narendra Modi Diet) को लेकर भी बहुत ही सख्त रहते हैं। वह अपने कई इंटरव्यू में बता चुके हैं कि जब वह प्रचारक थे तब वह स्वयंसेवकों के घर-घर जाकर भोजन किया करते थे और बहुत ही सादा भोजन करते थे। उन्हें गुजराती खाना खासकर खिचड़ी बहुत पसंद है। हालांकि वह आपने एक इंटरव्यू में बता चुके हैं कि वह आज भी अपनी डाइट में हिमाचल प्रदेश के पराठे और मशरूम को भी अपनी डाइट में शामिल करते हैं।

फास्टिंग से करते हैं खुद को डिटॉक्स

जैसा कि विशेषज्ञ भी मानते हैं कि, फास्टिंग करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इससे हमारी बॉडी डिटॉक्स होती है। प्रधानमंत्री मोदी नवरात्र के 9 दिन व्रत रखते हैं। इसके अलावा भी वह यात्रा के दौरान बहुत ही साधारण और हल्के भोजन का सेवन करते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 से अब तक लगातार दूसरी बार वह भारत के प्रधानमंत्री हैं। वह वाराणसी लोकसभा से सांसद हैं। इससे पहले वह गुजरात में तीन बार के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। प्रधानमंत्री का जन्म गुजरात के वडनगर में हुआ था। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में बतौर स्वयंसेवक और प्रचारक के तौर पर कार्य कर चुके हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.