प्रधानमंत्री जन आरोग्‍य योजना की आज से हो गयी शुरुआत, जानें क्या है खास

10 करोड़ से ज्‍यादा परिवारों यानी 50 करोड़ से ज्‍यादा लोगों को मिलेगा इसका लाभ।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : September 23, 2018 4:14 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने आज रांची में दुनिया की सबसे बड़ी स्‍वास्‍थ्‍य योजना प्रधानमंत्री जन आरोग्‍य बीमा योजना (PMJAY) की शुरुआत की है। 25 सितंबर से यह योजना देश भर में लागू हो जाएगी। पीएम मोदी ने इस योजना का शुभारंभ करते हुए कहा कि ऐसी योजना दुनिया के किसी देश में नहीं है। उन्‍होंने कहा इससे देश की उतने लोगों को लाभ मिलेगा जितनी जनसंख्‍या पूरे यूरोपियन यूनियन की है। उन्‍होंने कहा कि 5.5 करोड़ लोग इलाज के कारण गरीबी रेखा से नीचे आए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि जो राज्य इस योजना से जुड़े हैं, उनमें रहने वाले व्यक्ति किसी भी राज्य में जाएं, उन्हें इस योजना का लाभ मिलता रहेगा।

प्रधानमंत्री जन आरोग्‍य बीमा योजना की खास बातें 

अपना नाम ऐसे तलाश करें

प्रधानमंत्री जन आरोग्‍य योजना के लाभार्थियों की सूची में अपना नाम तलाशने के लिए आपको mera.pmjay.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा. यहां मोबाइल नंबर वाले फॉर्म में अपना नंबर डालिए. नीचे वाले फॉर्म में ऊपर लिखा हुआ कैप्‍चा डालिए. अब सबसे नीचे जेनरेट ओटीपी बटन पर क्लिक करें. ओटीपी डालने के बाद एक दूसरा पेज खुलेगा जहां आपको अपना राज्‍य चुनना है. फिर नीचे आपको अपने नाम, राशन कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर या RSBY URN चुनें और उसकी डिटेल डालें. फिर सर्च बटन पर क्लिक करें. अगर आपका नाम होगा तो नीचे आ जाएगा. दूसरा तरीका है हेल्‍पलाइन नंबर का. आप प्रधानमंत्री जन आरोग्‍य योजना के लाभार्थियों की सूची में अपना नाम जानने के लिए आप 14555 हेल्‍पलाइन पर भी कॉल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः सभी भारतवासी के लिए 25 सितंबर से ‘प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’, जानें क्या है बदलाव।

क्‍या है आयुष्‍मान भारत योजना ?

2018-19 के बजट में आयुष्‍मान भारत योजना की घोषणा की गई थी। इस योजना के तहत देश के 10 करोड़ परिवारों को 5 लाख रुपए तक के फ्री हेल्थ इंश्योरेंस की सुविधा दी जाएगी। इसमें लगभग सभी गंभीर बीमारियों का इलाज फ्री में किया जायेगा। इलाज के अभाव में किसी की मौत न हो या इलाज हर किसी को मिले और कोई वंचित न रह जाए, इसके लिए योजना में फैमिली साइज और उम्र पर कोई सीमा नहीं लगाई गई है।

खास बातें

प्रधानमंत्री जन आरोग्‍य योजना का लाभ देश के 10 करोड़ परिवारों को मिलेगा. इस योजना के लाभार्थी देश भर के सरकारी और प्राइवेट अस्‍पतालों में इलाज करवा सकेंगे. सभी राज्‍यों के सरकारी अस्‍पताल इस योजना में शामिल होंगे. इसके अलावा प्राइवेट और ESI अस्‍पतालों में भी इलाज करवाया जा सकता है. इइस योजना के लाभार्थियों को अस्‍पताल में भर्ती करवाने से लेकर इलाज में हुए खर्च का भुगतान बीमा कंपनी से करवाने तक का काम आयुष्‍मान मित्र संभालेंगे. बीमा कवर के लिए उम्र की भी बाध्यता नहीं रहेगी. किसी भी उम्र के व्‍यक्ति का इलाज इस योजना के तहत होगा. इसमें पहले से मौजूद बीमारियां (Pre-Existing Diseases) भी कवर होंगी. यह स्‍कीम पूरी तरह कैशलेश है और इसमें परिवार के सदस्‍यों की संख्‍या और उम्र की सीमा नहीं है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source