हार्ट अटैक की वजह से गायक मोहम्मद अज़ीज़ का निधन

मुंबई के नानावटी अस्पताल में ली आखिरी सांस।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 27, 2018 8:36 PM IST

मशहूर प्लेबैक सिंगर मोहम्मद अज़ीज़ का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वो 64 वर्ष के थे। मिली जानकारी के मुताबिक अज़ीज़ कोलकाता से एक प्रोग्राम ख़त्म कर मुंबई लौटे थे जब एयरपोर्ट पर ही उनकी तबियत ख़राब हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात वो कोलकाता में एक इवेंट के लिए गए था और मंगलवार दोपहर जब लौटे तो उनकी एयरपोर्ट पर भी तबियत ख़राब होने लगी थी। उन्होंने कार ड्राइवर को तबियत बिगड़ने की जानकारी दी और उन्हें तुरंत नानावटी अस्पताल ले जाया गया। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।

हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर दिल से जुड़ी बड़ी बीमारियां है।  इन दोनों स्थितियों और इनसे पीड़ित लोगों की संख्या देश में लगातार बढ़ती जा रही है। हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर के बीच का अंतर कई लोगों को समझ नहीं आता।बेशक इनके लक्षण और कारण एक जैसे हो सकते हैं लेकिन यह दोनों अलग-अलग स्थिति हैं।

हार्ट अटैक क्या है?

यह एक अचानक होने वाली ऐसी घटना है जिसमें जिसमें दिल को ब्लड सप्लाई करने वाली मुख्य धमनियों में से कोई एक ब्लॉक हो जाती है। ब्लड और ऑक्सीजन नहीं मिलने से दिल की मांसपेशियों को धीरे-धीरे मर जाती हैं जिससे मौत की संभावना होती है।

हार्ट फेलियर क्या है?

हार्ट अटैक के विपरीत, यह स्थिति अचानक नहीं होती है, बल्कि कोई पुरानी हालत होती है जिससे दिल की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं और शरीर की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त ब्लड पंप करने में विफल रहता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.