... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
प्लांट रिच हेल्दी डाइट कोविड-19 समेत बीमारियों का खतरा कर सकती है कम, स्टडी में जानिए कैसे होनी चाहिए आपकी डाइट
क्या आप जानते हैं कि आपका खराब खान-पान ही सारी बीमारियों की जड़ होता है? अगर नहीं जानते हैं तो जान लीजिए कि आपका खराब मेटाबॉलिक स्वास्थ्य जीवनशैली से जुड़ी कई बीमारियों का कारण है फिर चाहे वो मोटापे हो, टाइप 2 डायबिटीज हो और तो और हाई ब्लड प्रेशर। यहां तक कि आपका खराब मेटाबॉलिक स्वास्थ्य COVID-19 के बढ़ते जोखिम से भी जुड़ा हुआ है। इस लेख में हम आपको ये बताने जा रहे हैं कि कैसे खराब डाइट COVID-19 के लिए जिम्मेदार है।
हाल ही में हुए एक अध्ययन में इस बात का खुलासा हुआ और शोधकर्ताओं ने ये पाया कि जिन लोगों के खान-पान की आदतें खराब हैं उन लोगों में कोविड-19 का खतरा ज्यादा है, विशेष रूप से उन लोगों के मुकाबले जो अपनी डाइट में फलों और सब्जियोंको शामिल करते हैं। शोध के मुताबिक, फलों और सब्जियों से भरी डाइट COVID-19 के विकसित होने का जोखिम कुछ हद तक कम करती है।
अध्ययन के मुताबिक, 590,000 से अधिक वयस्कों पर सर्वे करने के बाद शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन लोगों ने रिच प्लांट बेस्ड डाइट को फॉलो किया उन लोगों में गंभीर COVID-19 के लक्षण का जोखिम 41 प्रतिशत तक कम पाया गया।
बैपटिस्ट हेल्थ साउथ फ्लोरिडा के डिपार्टमेंट ऑफ कम्युनिटी हेल्थ में पंजीकृत डायटिशियन और डायबिटीज केयर स्पेशलिस्ट (सीडीसीईएस) एमी किम्बरलेन बताती हैं कि 10 में से नौ अमेरिकी फल और सब्जियों का सेवन नहीं कर रहे हैं, जिसमें सुधार करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हम जो खाते हैं उसमें बदलाव कर हम अपने समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं।
एमी के मुताबिक, अपने खाने के तरीके में सुधार कर हम क्रॉनिक हेल्थ समस्याओं से दूरी बनाने में खुद की मदद कर सकते हैं।
अध्ययन के शोधकर्ताओं ने इस बात पर भी जोर दिया कि केवल हेल्दी डाइट ही COVID-19जैसे संक्रमण या फिर गंभीर बीमारी को रोकने के लिए हमारे इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में मदद नहीं कर सकती है। उन्होंने दावा किया कि इस अध्ययन के निष्कर्ष बताते हैं कि आपकी खराब डाइट सामाजिक और आर्थिक कारकों में से एक है, जो कोरोनावायरस के बढ़ते जोखिम में योगदान करती है।
गट पत्रिका में प्रकाशित इस अध्ययन के परिणाम अमेरिकी और ब्रिटिश वयस्कों पर हुए मूल्यांकन से लिए गए हैं। इन लोगों ने स्मार्टफोन के माध्यम से इस सर्वे में हिस्सा लिया था। इन लोगों ने इस बात का खुलासा किया कि ये लोग या तो कोविड का शिकार हुए थे या फिर इनमें लक्षण देखने को मिले थे। अध्ययन में शामिल इन लोगों ने अपने द्वारा खाए जाने वाले विभिन्न फूड्स के बारे में जानकारी भी दी।
अध्ययन के निष्कर्ष बताते हैं कि ये संबंध उन क्षेत्रों में विशेष रूप से अधिक हो सकता है, जहां लोगों के बीच सामाजिक-आर्थिक अभाव हो।
एमी किम्बरलेन बताती हैं कि कैसे आप अपनी डाइट में बदलाव कर हेल्दी जीवन पा सकते हैं। आप अपनी डाइट में ये 4 मामूली बदलाव कर हेल्दी जीवन पा सकते हैंः
1-अपने द्वारा खाए जाने वाले अनाज में से आधा साबुत अनाज का हिस्सा हो।
2-आपकी थाली में ज्यादा से ज्यादा बिना स्टार्च वाली सब्जियां हों।
3-डाइट में फाइबर की ज्यादा मात्रा हो।
4-मीठा खाना बंद कर दें।