Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Plant based meat benefits for heart: एक नयी स्टडी में यह दावा किया गया है कि प्लांट बेस्ड डाइट लेने से कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद होती है। वहीं, इससे बढ़े हुए ब्लड प्रेशर लेवल को भी कम करने में सहायता होती है। बता दें कि, प्लांट बेस्ड मीट एक प्रकार का प्रोसेस्ड फूड (Processed food) ही है लेकिन, यह साग-सब्जियों और नेचुरल चीजों से तैयार किया जाता है। प्लांट बेस्ड मीट (Plant based meat) को पशुओं से मिलने वाले मीट (animal meat) का एक अच्छा रिप्लेसमेंट माना जाता है।
कैनेडियन जर्नल ऑफ कार्डियोलॉजी में प्रकाशित स्टडी से पता चला है कि पोषण संबंधी प्रोफाइल हार्ट हेल्थ को भी प्रभावित करती है। इस स्टडी के लिए 1970 से 2023 के बीच किए गए कई अन्य स्टडीज के परिणामों की समीक्षा की गयी। स्टडी के अंतर में यह निष्कर्ष निकाला गया कि, प्लांट बेस्ड मीट (plant based meat) अधिक हेल्दी साबित हो सकता है।
कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया विश्वविद्यालय के प्रमुख लेखक मैथ्यू नागरा ने कहा, हाल के वर्षों में प्लांट बेस्ड मीटके विकल्प बाजार में तेजी से बढ़े हैं। अधिक से अधिक लोग इसे अपना भी रहे हैं। हालांकि, हैरानी इस बात की है कि, लोगों को को अभी इस बात की जानकारी नहीं है कि, कैसे यह वीगन मीट बीमारियों और खासकर हार्ट डिजिजेज का रिस्क (risk of heart diseases) कम कर सकता है।
शोधकर्ताओं के अनुसार, पौधों से बने मीट में हृदय के लिए फायदेमंद पोषक तत्व अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। हालांकि, वीगन मीट के कुछ पर्यायों में सोडियम की अधिक मात्रा चिंता का विषय हो सकती है।
पर अच्छी बात यह है कि वीगन मीट खाने से ब्लड प्रेशर लेवल नहीं बढ़ता। इससे शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी कम बढ़ता है। (foods to prevent high cholesterol level)
वहीं, हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाले कारकों को भी बढ़ने से रोकता है।
विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एहुद उर ने कहा, जो लोग अपनी डाइट में मांस कम करना चाहते हैं, खासकर वह लोग जो रेड मीट (Red meat) खाते हैं, उनके लिए प्लांट बेस्ड मीट एक अच्छा विकल्प (plant based meat as a replacement of animal meat) हो सकता है।
उर ने कहा, जो लोग बेहद कम मात्रा में मीट का सेवन करते हैं उनके लिए प्लांट बेस्ड मीट प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत (Healthy sources of protein) साबित हो सकता है।
(IANS)