... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: IANS | Published : May 22, 2019 1:18 PM IST
पुणे में बर्गर किंग के आउटलेट में पिछले सप्ताह एक बर्गर में कथित तौर पर सीसे का टुकड़ा मिलने के बाद एक ग्राहक ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। ©Shutterstock.
पुणे में बर्गर किंग के आउटलेट में पिछले सप्ताह एक बर्गर में कथित तौर पर सीसे का टुकड़ा मिलने की खबर है। इसके बाद एक ग्राहक ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। ग्राहक ने शिकायत की है कि बर्गर किंग का बर्गर खाते ही उसके गले में कुछ चुभने लगा और मुंह से खून आना शुरू हो गया। िजिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।
यह भी पढ़ें - हमेशा बुरा नहीं होता उम्र का बढ़ना, होते हैं कुछ फायदे भी
डेक्कन जिमखाना पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर दीपक लागड़ ने कहा, "हमने ग्राहक की शिकायत पर पिछले शनिवार (18 मई) को बर्गर किंग के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। हमें अस्पताल से मेडिकल रिपोर्ट मिलने का इंतजार है इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।"
यह भी पढ़ें – इन कारणों से होता है महिलाओं के पेट के निचले हिस्से में दर्द, रहें सावधान !
शिकायतकर्ता साजित पठान (31) ऑटोरिक्शा ड्राइवर हैं। वह दोस्तों के साथ पिछले बुधवार को लंच के लिए इस आउटलेट आए थे। उन्होंने बर्गर, फ्राइज और साफ्ट ड्रिंक ऑर्डर किया था। लेकिन जब उन्होंने बर्गर का कौर मुंह में डाला तो उनके गले में दर्द हुआ और खून आने लगा।
उनके गले में कुछ अटक सा गया था। जब दोस्तों ने बर्गर को देखा उसमें ग्लास पीस मिले। उन्होंने उसे अस्पताल में भर्ती कराया और तत्काल इलाज के लिए 15000 रुपये जमा किए। अगले दिन उन्हें इससे दोगुनी राशि जमा करनी पड़ी।
बर्गर किंग के मैनेजर सिद्धार्थ से संपर्क करने पर उन्होंने इस तरह की किसी घटना की जानकारी से इनकार किया। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।