... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : April 3, 2018 12:46 PM IST
फार्मा दिग्गज डॉ. रेड्डीज लेबोरेटोरीज और उसकी अमेरिकी सहयोगी कंपनी प्रोमियस फार्मा, एलएलसी ने माइग्रेन की अपनी नई दवा डीएफएन-02 के लिए सोमवार को अमेरिकी खाद्य और दवा प्रशासन (यूएसएफडीए) के समक्ष नई दवा की मंजूरी के लिए आवेदन दाखिल करने की घोषणा की है। प्रोमियस फार्मा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल नंबूदीपाद ने कहा नई दवा का आवेदन कंपनी की माइग्रेन के इलाज के समाधान मुहैया कराने की प्रतिबद्धता का हिस्सा है।
उन्होंने कहा, "तीव्र माइग्रेन के दौरान समान्यत: मितली, फोटोफोबिया और फोनोफोबिया भी होती है। इसलिए जरूरी है कि माइग्रेन के इलाज के दौरान इन लक्षणों का भी इलाज किया जाए। इससे माइग्रेन के हमले को प्रभावी रूप से रोका जा सकेगा।"
हैदराबाद की कंपनी ने बताया कि इस दवा को बाजार में उतारने से पहले इसकी विस्तृत जांच-परख की गई है और यह काफी प्रभावी साबित हुई है।
इस दवा को बाजार में उतारने की मंजूरी मिलने के बाद प्रोमियस फार्मा इसकी बिक्री करेगी।
स्रोत :IANS Hindi.
चित्रस्रोत: Shutterstock.