
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 15, 2022 10:23 AM IST
अमेरिका की खाद्य और दवा नियामक संस्था यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन या एफडीए (United States Food and Drug Administration) ने कहा है कि फार्मा कम्पनी फाइजर-बायोएनटेक की कोविड-19 वैक्सीन 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सुरक्षित और प्रभावी दिखायी पड़ रही है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, एफडीए के वैज्ञानिकों द्वारा एक विश्लेषण एजेंसी के स्वतंत्र विशेषज्ञों के लिए बुधवार को होने वाली बैठक से पहले ऑनलाइन पोस्ट किया गया था, जो फाइजर और मॉडर्न दोनों के आवेदनों पर विचार करेंगे। बता दें कि, 5 साल से कम उम्र के बच्चे वह इकलौता ग्रुप है जिसके लिए अभी तक अमेरिका में किसी कोविड वैक्सीन को मान्यता नहीं दी गयी है। वहीं, अभी तक 5 साल से छोटे बच्चों को वैक्सीनेशन के लिए पात्र नहीं माना गया है।
समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, फाइजर के आंकड़ों के अपने विश्लेषण में, एफडीए ने कहा कि पांच साल से कम उम्र के बच्चों में कोविड-19 के कारण अस्पताल में भर्ती होने और मृत्यु की दर पांच से 17 वर्ष की आयु के बच्चों की तुलना में अधिक थी। संस्था की तरफ से कहा गया है कि ' 5 वर्ष से छोटे आयु वर्ग में एक असरदार कोविड वैक्सीन के फायदों के बारे में बात करना महत्वपूर्ण है।'
अमेरिका में कोविड प्रभावित बच्चों की बात करें तो अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (एएपी) और चिल्ड्रेन्स हॉस्पिटल एसोसिएशन ने सोमवार को एक रिपोर्ट में कहा गया कि,
(आईएएनएस)