Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए फाइजर वैक्सिन इस महीने के अंत तक आ सकती है. फाइजर ने मंगलवार को फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन से इस उम्र वर्ग के बच्चों के लिए दो डोज को ऑथराइज करने के लिए पूछा है। यह कंपनी तीन डोज रेजिमेन के लिए भी रिसर्च कर रही है जिसका डाटा अभी तक सबमिट नहीं हुआ है।
कोविड-19 के नए वेरिएंट ओमिक्रोन आने के बाद से बच्चों में भी केस अधिक देखने को मिल रहे हैं। लेकिन बहुत कम बच्चों को ही अस्पताल में भर्ती होने की नौबत आई। मृत्यु भी काफी कम बच्चों की हुई।
दिसंबर में फाइजर ने बच्चों के लिए लो डोज ट्रायल की घोषणा की थी। कंपनी के मुताबिक इसके कोई सुरक्षा को लेकर साइड इफेक्ट्स देखने को नहीं मिले लेकिन बच्चों में बड़ों के मुकाबले कम इम्यून रिस्पॉन्स देखने को मिला।
यह भी पाया गया कि 6 महीने से 2 साल की उम्र के बच्चे सही ढंग से सुरक्षित थे। इसलिए फाइजर ने विचार किया है कि दो की बजाए तीन डोज की आवश्यकता पड़ सकती है, लेकिन एफडीए ने कंपनी को पहले दो डोज का डाटा सबमिट करने को बोला है ताकि वह पहले इसे रिव्यू करना शुरू कर सकें।
सोमवार को रेगुलेटर्स ने मॉडेरना वैक्सीन को पूरा अप्रूवल दे दिया है। फाइजर 5 साल से ऊपर के बच्चों के लिए अभी तक उपलब्ध है जबकि मोडर्ना 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए अप्रूव्ड है।
कोविड की नई लहरों के कारण स्कूल भी बंद है, जिससे बच्चों की पढ़ाई में नुकसान हो रहा है और इससे वैक्सीन का अप्रूवल और अधिक जरूरी बन जाता है। इस वैक्सीन के यूनाइटेड स्टेट में लगना शुरू होने के आसार इस महीने के अंत तक हैं। इसके बाद 5 साल से ऊपर के बच्चों को वैक्सीन लगनी शुरू हो जाएगी।