
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 25, 2021 10:06 AM IST
Pfizer Covid-19 Vaccine: फाइजर की कोविड-19 वैक्सीन को लेकर एक बड़ा दावा किया गया है। इजराइल में किए गए एक रिसर्च और सर्वे के परिणामों में फाइज़र की वैक्सीन को इंफेक्शन रोकने में 92 प्रतिशत तक असरदार पाया गया है। एक्सपर्ट्स इसे एक बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं। क्योंकि यह परिणाम दर्शाते हैं कि वैक्सीन की मदद से कोरोना वायरस स्प्रेड की गति पर रोक लग सकती है। मिली जानकारी के अनुसार, 20 दिसंबर से इजराइल में राष्ट्रव्यापी कोविड वैक्सीनेशन कार्यक्रम शुरु किया गया। इस रिसर्च के परिणामों को ट्वीटर पर भी शेयर किया गया। जिसमें लिखा गया है कि, लैब टेस्टिंग्स में फाइजर की कोविड-19 वैक्सीन्स को कोविड-19 इंफेक्शन के खिलाफ 89.4 प्रतिशत तक कारगर पाया गया। (Pfizer Covid-19 Vaccine)
बता दें कि, इस कोरोना वैक्सीन का निर्माण फाइजर ने फार्मा कंपनी बायोएंडटेक (BioNTech) के साथ मिलकर किया है। जिसे इजराइल में लोगों को लगाया जा रहा है। बता दें कि, आंकड़ों के आधार पर दुनियाभर में सबसे अधिक कोरोना के टीके इजराइल में ही लगाए गए हैं। जहां,प्रति व्यक्ति आय के आधार पर सर्वाधिक टीकाकरण हुआ है।
समाचार एजेंसियों के अनुसार, अब तक इजराइल की 50 फीसदी जनसंख्या को कोविड-19 का वैक्सीन का पहला डोज (First Dose of Covid-19 Vaccine) लगाया जा चुका है। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि, फाइजर-बायोएनटेक की वैक्सीन कोरोना वायरस से होनेवाली मृत्यु को रोकने में 99 प्रतिशत तक असरदार साबित हुई है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, लैब टेस्टिंग के परिणाम आशाजनक हैं और भविष्य में कोविड-19 संक्रमण को रोकने की दिशा में काम आएंगे। ऐसा माना जा रहा है कि इस वैक्सीन की मदद से कोविड के ऐसे मरीज़ों का इलाज भी संभव होगा जिनमें किसी प्रकार के लक्षण नहीं दिखायी देते। (asymptomatic covid patients)
हालांकि, अभी ये स्पष्ट नहीं है क्योंकि वैक्सीन के असर और सुरक्षा की जांच के लिए मानव परीक्षण में लक्षण वाले संक्रमण को रोकने की क्षमता पर फोकस किया गया। इस रिसर्च के परिणाम जर्नल पीयर रिव्यू में प्रकाशित किए गए हैं। (Pfizer Covid-19 Vaccine)
गर्भवती मां से भ्रूण तक पहुंच सकती हैं प्रोटेक्टिव एंटीबॉडीज़, स्टडी का दावा
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.