Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

CDC का दावा, बच्चों में ओमिक्रोन संक्रमण के रिस्क को काफी कम कर देती है फाइजर-बायोएनटेक वैक्सीन

एक नयी स्टडी में यह दावा किया गया है कि,फाइजर-बायोएनटेक की कोविड-19 वैक्सीन की दो खुराकें 5 वर्ष से 15 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों में ओमिक्रोन संक्रमण के रिस्क को काफी हद तक कम कर सकती हैं। (Pfizer-BioNtech Vaccine Against Omicron Variant In Hindi.)

CDC का दावा, बच्चों में ओमिक्रोन संक्रमण के रिस्क को काफी कम कर देती है फाइजर-बायोएनटेक वैक्सीन

Written by Sadhna Tiwari |Updated : March 12, 2022 8:22 PM IST

Pfizer-BioNtech Vaccine Against Omicron Variant: अमेरिका के सीडीसी ने कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु बच्चों के लिए फाइजर-बायोएनटेक वैक्सीन (Pfizer-BioNtech Vaccine)की प्रभाव से जुड़ा एक बड़ा बयान दिया गया है। अमेरिका के  सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (Centers for Disease Control and Prevention) द्वारा प्रकाशित एक नयी स्टडी में यह दावा किया गया है कि,फाइजर-बायोएनटेक की कोविड-19 वैक्सीन की दो खुराकें 5 वर्ष से 15 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों में ओमिक्रोन संक्रमण के रिस्क को काफी हद तक कम कर सकती हैं। (Pfizer-BioNtech Vaccine Against Omicron Variant In Hindi.)

ओमिक्रोन से संक्रमण का रिस्क कम करती है फाइजर की वैक्सीन

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार सीडीसी की तरफ से यह जानकारी दी गयी है कि, जुलाई 2021 से फरवरी 2022 के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षणों (Symptoms of omicron infection) वाले और  कोरोना वायरस संक्रमण के सम्पर्क में 5 वर्ष से 15 वर्ष की उम्र के सभी बच्चों और किशोरों के बीच एक ट्रायल किया गया था। सीडीसी द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार,कोरोना वायरस की वैक्सीन ना लगवाने वाले बच्चों और किशोरों में से तकरीबन आधे मामलों में ओमिक्रोन संक्रमण होने के बावजूद उनमें कोई लक्षण नहीं दिखायी दिए थे।

सीडीसी की इस स्टडी के परिणाम दर्शाते हैं कि फाइजर-बायोएनटेक कोविड-19 वैक्सीन ( (Pfizer-BioNtech Vaccine Against Omicron Variant) की दो डोज लेने वाले 5 से 11 वर्ष की उम्र के बच्चों में ओमिक्रोन वेरिएंट संक्रमण के रिस्क में 31 फीसदी और 12 वर्ष से 15 वर्ष के आयु वर्ग के किशोर बच्चों में संक्रमण का रिस्क 59 फीसदी तक कम कर दिया।

Also Read

More News

बता दें कि, साल 2021 के मई महीने में फाइजर-बायोएनटेक की एमआरएनए कोविड-19 वैक्सीन की सिफारिश सीडीसी की सलाहकार समिति ने की थी। इन सिफारिश के आधार पर 12 वर्ष से 15 वर्ष की उम्र के बच्चों और किशोरों के लिए मंजूरी दी गयी थी जबकि, 2 नवंबर, 2021 को पांच से 11 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए की थी।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

(आईएएनएस)