
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : October 1, 2018 8:12 AM IST
पीरियड्स में अधिक दर्द हो तो न करें अनदेखा, दिल के लिए हो सकता है खतरनाक। © Shutterstock
अक्सर कुछ महिलाओं को पीरियड्स में बहुत ज्यादा दर्द होता है। हालांकि, ब्लड फ्लो और पेट व कमर दर्द किसी को कम होता है, तो किसी को बहुत ज्यादा होता है। कई महिलाएं दर्द दूर करने के लिए पेनकिलर ले लेती हैं पर क्या आप जानती हैं कि जिन्हें पीरियड्स में बहुत दर्द होता है, उनके दिल को खतरा है। हाल ही में हुए एक शोध में कहा गया है कि जिन्हें पीरियड्स में तेज दर्द होता है, उन्हें दिल से संबंधित समस्याओं के होने का खतरा अधिक होता है। अमेरिका के बोस्टन शहर के ब्रिंघम एंड विमेन हॉस्पिटल में हुई एक रिसर्च में यह तथ्य सामने आया है।
इसे भी पढ़ें- महिलाओं में बांझपन की समस्या को दूर करे चक्रासन
अब तक पीरियड्स के दर्द को सिर्फ कमजोरी और चिड़चिड़ेपन से ही जोड़कर देखा जाता था, लेकिन इस शोध के अनुसार, जिन महिलाओं को माहवारी के दौरान बहुत अधिक तकलीफ उठानी पड़ती है उन्हें हार्ट अटैक होने की आशंका तीन गुना बढ़ जाती है।
भारी और पीड़ादायक महावारी एंडोमेट्रियोसिस विकार के कारण होती है। इस विकार की वजह से यूटरस यानी गर्भाशय की बाहरी परत पर टिशूज की असामान्य वृद्धि होने लगती है। इसे भी पढ़ें- कैंसर ही नहीं तम्बाकू के सेवन से बढ़ता है बांझपन और त्वचा रोग, जानें क्या है कारण
बोस्टन शहर के ब्रिंघम एंड विमेन हॉस्पिटल में हुई इस रिसर्च के मुख्य लेखक फैन मू के अनुसार, एंडोमेट्रियोसिस से पीड़ित महिलाओं में दूसरी महिलाओं की तुलना में हार्ट अटैक का खतरा तीन गुना अधिक होता है। चौंकाने वाली बात यह है कि युवावस्था में यह जोखिम अधिक होता है।
इस शोध के लिए वैज्ञानिकों ने नर्सेस हेल्थ स्टडी के दूसरे भाग की एक लाख 16 हजार 430 महिलाओं के आंकड़ों का आकलन किया। शोधार्थियों का कहना है कि एंडोमेट्रियोसिस के ऑपरेशन से भी आंशिक रूप से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है। यह शोध 'सर्कुलेशन कार्डियोवस्कुलर क्वालिटी एंड आउटकम्स' पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।