
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : September 24, 2021 8:31 PM IST
Covid Vaccination At Home: भारत में कोविड वैक्सीनेशन कार्यक्रम के फायदा अधिकतर लोगों तक पहुंचाने के लिए अब केंद्र सरकार द्वारा घर-घर जाकर लोगों का टीकाकरण (Vaccination at home) करने की घोषणा की गयी है। केंद्र सरकार द्वारा ऐलान किया गया है कि देश में दिव्यांगों (specially abled) और चलने-फिरने में असमर्थ लोगों को उनके घर पर ही कोरोना वायरस वैक्सीन (Coronavirus vaccine) का टीका लगाया जाएगा। केंद्र सरकार की इस घोषणा के बाद देश में टीकाकरण को गति मिलने की उम्मीद है। (door to door vaccination for specially abled people)
बता दें कि देश के ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा घर-घर जाकर वैक्सीनेशन की प्रक्रिया चलायी जा रही है। (Covid Vaccination At Home In Hindi) इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से एक महत्वपूर्ण बयान दिया गया है। मंत्रालय का कहना है कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या (Covid-19 daily cases in India) में भले ही गिरावट आ गयी है। लेकिन, अब भी देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर (Second wave of coronavirus pandemic in India) समाप्त नहीं हुई है। मंत्रालय के अनुसार, सप्ताहभर पहले रिपोर्ट किए गए 62.73 प्रतिशत केसेस केवल केरल (Coronavirus cases in Kerala) राज्य से आए हैं और यहां एक लाख से अधिक लोगों का इलाज भी चल रहा है। (Covid Vaccination At Home)
मंत्रालय की तरफ दी गयी जानकारी के अनुसार, देश में वैक्सीनेशनन अभियान (Covid-19 vaccination drive) के तहत 66 प्रतिशत आबादी को कोरोना वैक्सीन का कम से कम एक डोज़ मिल चुका है जबकि 23 प्रतिशत लोगों का पूर्ण टीकाकरण (Full Vaccination) हो चुका है। कोरोना वैक्सीन के 63.7 प्रतिशत टीके ग्रामीण क्षेत्रों में रहनेवाले लोगों को लगाए गए हैं जबकि, 35.4 प्रतिशत टीके की खुराकें अर्बन क्षेत्रों यानि शहरों में लगाए गए ।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.