
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : July 2, 2021 4:16 PM IST
डॉ केके अग्रवाल के व्याख्यान से लोगों को किया जाएगा जागरुक.
जरूरतमंदों की मदद करने वाले देश के जाने-माने चिकित्सक डॉ केके अग्रवाल के व्याख्यानों को एक मंच प्रदान किया गया है, जिसके माध्यम से जनता को जागरूक किया जाएगा। उनके व्याख्यान का वीडियो सीरीज लॉन्च कर दी गई है, ये कार्य डॉ केके अग्रवाल की संस्था हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया (HCFI) और मेडटॉकस ने मिलकर किया है।
गौरतलब है कि, डॉक्टर्स डे के मौके पर पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित डॉ केके अग्रवाल के नाम पर डॉ केके अग्रवाल ओरेशन सीरीज लांच किया गया है. इस दौरान डॉ वीना अग्रवाल ने कहा, “पद्म श्री अवार्डी डॉ केके अग्रवाल देश के सबसे अग्रणी डॉक्टरों में से एक थे। वह हमेशा अपने समय और स्वास्थ्य जगत से आगे थे। इस तथ्य के अलावा कि हम इस डॉक्टर्स डे पर अपने साथी स्वास्थ्य कर्मियों के कोशिशों को स्वीकार कर रहे हैं, यह अभियान खुद डॉ अग्रवाल को भी एक उचित श्रद्धांजलि है, जिन्हे "द डॉक्टर विद अ स्टेथोस्कोप" के रूप में जाना जाता है।
स्वास्थ्य जगत के बारे में बात करते हुए, डॉ संजीव चोपड़ा ने कहा, “हेल्थ केयर प्रोफेशनल कभी भी काम करना या जीवन बचाना बंद नहीं करते हैं। यहां तक कि सबसे ख़राब समय में भी, जैसे कि वर्तमान महामारी, वे सबसे आगे हैं। मुझे पहले डॉ केके अग्रवाल के भाषण में बोलते हुए खुशी हो रही है, जिसका नाम एक ऐसे व्यक्ति के नाम पर रखा गया है, जिसने अपना सारा जीवन स्वास्थ्य समुदाय और बड़े पैमाने पर लोगों के कल्याण के लिए काम किया। भाषण का विषय यह भी दर्शाता है कि स्वास्थ्य सेवा समुदाय का क्या मतलब है, जो एक उद्देश्य के साथ जी रहा है और अपने कर्तव्य (धर्म) को पूरा कर रहा है। यह केवल उनके जीवन का उत्सव नहीं है, बल्कि स्वास्थ्य सेवा समुदाय और उनके प्रयासों का भी उत्सव है।”
इस मौके पर नलिन एस कोहली समेत कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद थीं. इस दौरान उन डॉक्टरों को श्रद्धांजलि दी गई जिन्होंने कोरोना महामारी अपनी जान गवां दी.
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के माध्यम से उपलब्ध डाटा के अनुसार, अब तक दूसरी लहर के दौरान 776 डॉक्टरों ने COVID-19 के कारण दम तोड़ दिया है।