'कुछ कर गुजरने की चाहत वाले इंसान बनते हैं लीडर'

औराेें से अलग कुछ करने की क्षमता है तभी बढ़ सकते हैं इस राह पर।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : August 22, 2018 10:42 AM IST

दिल्ली में आयोजित चौथे लीडरशिप कॉन्क्लेव के दौरान 'लीडरशिप उत्कृष्टता पुरस्कार' प्रदान किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. संदीप मारवाह ने इस दौरान कहा कि कुछ कर गुजरने का चाहत वाले इंसान ही लीडर बनते हैं। कार्यक्रम में कानून, शिक्षा, प्रशासन, सेवा उद्योग, मीडिया, फैशन, सिनेमा, पत्रकारिता, वित्त और उद्यमिता जगत के वक्ताओं ने शिरकत की।

दिल्ली के द्वारका स्थित रैडिसन ब्लू होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में मारवाह स्टूडियो के संस्थापक डॉ. संदीप मारवाह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

डॉ. संदीप मारवाह ने लीडर बनने के लिए आवश्यक गुणों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी में कुछ कर गुजरने का चाहत, खुद पर विश्वास, बातचीत का प्रभावी तरीका, विकास, जोश, फोकस और लक्ष्य सुनिश्चत होना चाहिए। तभी कोई भी व्यक्ति लीडर के रूप में सफलता हासिल कर सकता है।

यह भी पढ़ें - ‘चरण स्पर्श’ के फायदे जानते हैं आप ?  दिल्‍ली में हुआ यह विशेष कार्यक्रम

इस अवसर पर कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की हस्तियों ने शिरकत की, जिसमें ज्योति कौंडिन्या ढिल्लों, प्रेम प्रकाश, रिचा मोंगिया, लाहर भटनागर, रुमा चक्रवर्ती, हिमानी देशवाल, कोमल किरण उधवानी, अमृता कर, खुशुबू दुआ और कुसुम धायाल शामिल थे।

इस कार्यक्रम में लीडरशिप पत्रिका के तीसरे अंक 'द लीडर प्लस' का विमोचन भी किया गया। सभी स्पीकर को लीडरशिप एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया।

स्रोत: IANS Hindi.

चित्रस्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.