दिल्‍ली : इन 5 राज्‍यों से कर रहे हैं राजाधानी में एंट्री, तो कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट दिखना है जरूरी

महाराष्ट्र, केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और पंजाब से आने वाले यात्रियों को कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट (negative COVID-19 report) दिखानी होगी। जब राजधानी में प्रवेश मिलेगा।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Published : February 24, 2021 4:43 PM IST

कोरोना के मामलों में दिन प्रतिदिन वृद्धि होता देख राज्‍य सरकारें सख्‍त हो रही है। कर्नाटक और महराष्‍ट्र सरकार द्वारा कोरोना के प्रति सख्‍त रुख अख्‍तियार करने के बाद अब दिल्‍ली की केजरीवाल सरकार ने भी कमर कस ली है। ऐसे में अब राजधानी में 5 राज्‍यों (महाराष्ट्र, केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और पंजाब) से आने वाले यात्रियों को कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट (negative COVID-19 report) दिखाना अनिवार्य हो गया है। दरअसल इन पांचों राज्‍यों में कोरोना के केस काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां के लोग दिल्‍ली आकर संक्रमण न फैलाएं इसलिए सरकार ने कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य कर दिया है। इसके मद्देनजर इन पांचों राज्‍यों से यात्री चाहे फ्लाइट से आएं या बस, ट्रेन और पर्सनल ट्रांसपोर्ट से, हर सूरत में उन्‍हें बॉर्डर पर आकर रिपोर्ट दिखानी होगी, उसके बाद ही राजधानी में प्रवेश किया जा सकेगा।

15 मार्च तक चलेगा ये नियम

आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा ये नियम आने वाले शनिवार से यानि कि 27 फरवरी से लागू होगा जो 15 मार्च तक चलेगा। बता दें कि पिछले सप्ताह में इन राज्यों से 86 फीसदी नए वायरस के मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही इन राज्यों के अधिकारियों को किसी भी यात्री के राजधानी के लिए रवाना होने की अनुमति से पहले उड़ान से 72 घंटे पहले तक किए गए परीक्षणों से कोविड नेगेटिव रिपोटरें को सत्यापित करने के लिए कहा जाएगा।

इसे भी पढ़ें : भारत में अचानक फिर बढ़े कोविड-19 के मामले, सिर्फ इन 6 राज्‍यों में है 86% एक्टिव केस

महाराष्ट्र और केरल में हैं 75% मरीज

सिर्फ महाराष्‍ट्र और केरल ऐसे 2 राज्‍य हैं जहां देशभर के कोरोना केस के कुल 75% मरीज हैं। यही कारण है कि कर्नाटक सरकार ने केरल से आने वाले हर राज्‍य के लिए कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य कर दिया है साथ ही क्‍वॉरंटाइन रहने की बात भी कही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक मंगलवार को महाराष्ट्र में सबसे अधिक 5,210 नए मामले दर्ज किए गए, इसके बाद केरल (2,212) और तमिलनाडु (449) हैं। महाराष्ट्र में 18 मौतें हुईं, उसके बाद केरल में 16 और पंजाब में 15 लोगों की कोरोना से मौत हुई। एक्‍सपर्ट कोरोना के बढ़ते मामलों के पीछे नए स्‍ट्रेन को कारण बता रहे हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.