... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : September 5, 2020 1:37 PM IST
डायबिटीज की तरह ही इस रोग के मरीजों को भी है कोरोना का अधिक खतरा
Arthritis And Coronavirus : कोरोनावायरस पूरी दुनिया में तहलका मचा रहा है। तमाम कोशिशों के बावजूद वायरस का प्रकोप थपने का नाम ही नहीं ले रहा। लगातार कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। आपको बता दें कोरोनावायरस से ठीक होने के बाद भी लोगों को कई तरह की समस्याएं हो रही हैं। कोरोना के कारण ठीक हुए मरीज के लिवर, किडनी और हार्ट पर बुरा असर पड़ा है।
ऐसे में यह एक चिंता का विषय ( Arthritis And Coronavirus) है। पहले से संक्रमित लोग पुन: संक्रमित हो सकते हैं, ऐसी भी संभावना जताई जा रही है। इस बीच खबर आई है कि कोरोनावायरस गठिया से ग्रसित मरीजों को भी अपनी चपेट में जल्दी ले ( Arthritis And Coronavirus) सकता है।
अबतक इस बात का खुलासा हुआ था कि डायबिटीज और लंग्स से ग्रसित रोगियों को कोरोनावायरस का खतरा अधिक है। ऐसे में उन्हें अधिक ख्याल रखने की जरूरत है। लेकिन अब अर्थराइटिस के मरीजों को लेकर भी ऐसी बातें कही जा रही हैं। एक्टपर्ट के मुताबिक, गठिया के मरीजों को भी इस कोरोनाकाल में सावधानी बरतने की आवश्यता है, ऐसा ना करने से वह जल्द कोरोना की चपेट में आ सकते हैं।
बता दें कि अर्थराइटिस (गठिया) एक ऑटोइम्यून डिसऑर्डर है। इस समस्या से ग्रसित रोगियों के इम्यून सिस्टम पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में अगर वे अपना ख्याल नहीं रखते हैं, तो ये उनके लिए घातक साबित हो सकता है।
गठिया से ग्रसित रोगियों में कोरोनावायरस फैलने का अधिक खतरा हो सकता है। वहीं, अगर आपके परिवार में किसी को कोरोना हो गया है, तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। इस बीमारी में आपको अधिक ख्याल रखने की आवश्यकता है।
एक्सरसाइज करना कोरोना के मरीजों के लिए हो सकता है घातक : रिसर्च