त्‍योहाराेें में जमीन पर सोते हैं लोग, जानें स्‍वास्‍थ्‍य के लिए कितना ठीक है यह ?

जमीन पर सोने से आपकी स्लीपिंग पोजीशन बेहतर होने लगती है।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : September 12, 2018 3:00 PM IST

गणेश चतुर्थी हो,  नवरात्र या फि‍र दीपावली… कुछ लोग इन त्‍योहारों पर जमीन पर सोने का व्रत लेते हैं। अलग-अलग त्‍योहारों और संस्‍कृतियों में इसके बारे में अलग-अलग राय है। पर जमीन पर सोना स्‍वास्‍थ्‍य की दृष्टि से भी बहुत लाभदायक है। जानें जमीन पर सोने के फायदे –

बॉडी पोश्चर होता है बेहतर

जमीन पर सोने से आपके मसल्स पर किसी तरह का अतिरिक्त दबाव भी नहीं पड़ता है और हड्डियां भी नेचुरल पोजीशन में होती हैं। बेड पर सोने से आपका बॉडी पोश्चर बिगड़ सकता है। लेकिन नीचे जमीन पर एक पतली चादर बिछाकर सोने से बॉडी पोश्चर एकदम सही रहता है।

हड्डियों की संरचना में आता है सुधार

नीचे सोने से टेढ़ी मेढ़ी हड्डियां पूरी तरह से नेचुरल पोजीशन में आ जाती है और उसकी संरचना में सही तरीके से सुधार होता है। हालांकि यह प्रक्रिया बहुत धीमी गति से होती है लेकिन लॉन्ग टर्म में ये आपके लिए बहुत फायदेमंद है। नीचे जमीन पर सोने से हड्डियों की संरचना में सुधार भी होता है। अगर आपके हड्डियों या जोड़ों में कोई इंजरी हुई है तो उसे रिकवर करने के लिए जमीन पर सोना बेहद फायदेमंद होता है।

 नहीं होती स्पाइन से जुड़ी समस्या

नीचे जमीन पर सोने से आपका स्पाइन यानी रीढ़ की हड्डी एकदम सीधी रहती है और उस पर दवाब भी बहुत कम पड़ता है। इतना ही नहीं ऐसा करने से आपको स्पाइन से जुड़ी कोई समस्या भी नहीं होती है। रीढ़ की हड्डी शरीर का सबसे अहम हिस्सा होता है जो शरीर के पूरे नर्वस सिस्टम को कंट्रोल करता है और इसका सीधा संपर्क मस्तिष्क से होता है।

यह भी पढ़ें - लीजिए अब तैयार है फूलों की महकती चाय

पीठ दर्द से मिलती है राहत

नीचे सोने से रीढ़ की हड्डी बिल्कुल सीधी रहती है जिससे शरीर में रक्त का संचार सही तरीके से होता रहता है और धीरे-धीरे पीठ दर्द से आराम मिलने लगता है। गलत ढंग से सोने या मोटे गद्दे पर सोने की वजह से अधिकांश लोगों को पीठ दर्द की समस्या होने लगती है। ऐसे में नीचे जमीन पर सोने की आदत से आपको पीठ दर्द से हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें - जानें क्‍या है कलारिपयट्टू, फि‍टनेस के लिए कितना खास है ये

हिप्स और कंधों के लिए फायदेमंद

नीचे जमीन पर सोने से हिप्स और कंधों का एलाइनमेंट बेहतर होता है और शरीर के कई तरह के दर्द से छुटकारा मिल जाता है। अगर आपके कंधे, गर्दन या पीठ में हमेशा दर्द बना रहता है तो आपको बेड के मोटे गद्दे के बजाय नीचे जमीन पर सोना शुरु कर देना चाहिए। ऐसा करने से आपको कुछ ही दिनों में सभी तरह के दर्द से छुटकारा मिल जाएगा।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source