... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : April 9, 2018 12:09 PM IST
उच्च रक्तचाप या हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित अधिकांश लोग अपने रोग पर काबू पाने के लिए व्यायाम करने की तुलना में एक कप चाय और दवाई खाना ज्यादा पसंद करते हैं। एक सर्वेक्षण में 79 फीसदी उत्तरदाताओं ने कहा कि वह एक महीना अतिरिक्त जीवन जीने के लिए दवाई खाने को तैयार हैं, जबकि 78 फीसदी लोगों ने कहा कि रोजाना चाय का एक कप पीने के लिए तैयार हैं।
यहां केवल 63 प्रतिशत ने कहा कि एक अतिरिक्त महीने जीने के लिए व्यायाम करना पसंद करेंगे।
कनेक्टिकट के याले स्कूल ऑफ मेडिसिन में सहायक प्राध्यापक व इस अध्ययन की लेखिका एरिका स्पैट्स ने कहा, "हमारे निष्कर्षो से पता चलता है कि लोगों ने स्वाभाविक रूप से हृदय की सेहत में सुधार के लिए अपने-अपने स्तर पर अलग-अलग तरीके खोज लिए हैं।"
शोधार्थियों ने इस दौरान 1,500 अमेरिकी व्यस्कों से हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित होने की कल्पना करने के लिए कहा था और उसके बाद पूछा था कि आप एक माह, एक साल या पांच साल अतिरिक्त जीवन जीने के लिए चारों में से कौन सा उपचार अपनाएंगे।
इन चार उपचारों में रोजाना एक कप चाय, व्यायाम, दवाएं और मासिक व अर्धमासिक इंजेक्शन के विकल्प शामिल थे।
इस दौरान केवल 68 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वह अतिरिक्त जीवन जीने के लिए मासिक व अर्धमासिक इंजेक्शन के विकल्प को चुनेंगे।
सर्वेक्षण में शामिल अधिकांश लोग 45 उम्र के कम थे। इनमें आधी संख्या महिलाओं की थीं, जिनमें से अधिकांश हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित थीं।
स्रोत :IANS Hindi
चित्रस्रोत : File Photo.