Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Risk Of Stroke : पहाड़ों में रहने वालों को है स्ट्रोक का खतरा कम, नयी स्टडी में हुआ खुलासा

इस स्टडी में कहा गया है कि ऊंचे स्थानों पर रहने से स्ट्रोक और उसकी वजह से होनेवाली मृत्यु का रिस्क काफी हद तक कम होता है। (lower risk of stroke)

Risk Of Stroke : पहाड़ों में रहने वालों को है स्ट्रोक का खतरा कम, नयी स्टडी में हुआ खुलासा

Written by Sadhna Tiwari |Updated : October 4, 2021 3:13 PM IST

Risk Of Stroke: एक नयी स्टडी में कहा गया है कि ऊंचे स्थानों या पहाड़ियों में रहनेवाले लोगों में स्ट्रोक का खतरा कम होता है। इस नयी स्टडी के अनुसार लोगों की लाइफस्टाइल और उनकी भौगौलिक स्थिति का भी हमारे स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। गौरतलब है कि आंकड़ों के अनुसार दुनिया भर में स्ट्रोक मृत्यु और विकलांगता का एक बड़ा कारण है।  साइंस जर्नल फ्रंटियर इन फिजियोलॉजी (journal Frontiers in Physiology) में छपी इस स्टडी में कहा गया है कि ऊंचे स्थानों पर रहने से स्ट्रोक और उसकी वजह से होनेवाली मृत्यु का रिस्क काफी हद तक कम होता है। (lower risk of stroke in hindi.)

क्या लोगों की भौगौलिक स्थिति और स्ट्रोक के खतरे में है कुछ संबंध

गौरतलब है कि , रक्त का संचालन करने वाली धमनियों में किसी रुकावट या ब्लड क्लॉटिंग की वजह से जब मस्तिष्क तक खून की सप्लाई सही मात्रा में नहीं हो पाती तो इससे स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। इस नयी स्टडी में कहा गया है कि,  जिन लोगों का घर पहाड़ों या ऊंचाई वाले स्थानों पर  है उनमें स्ट्रोक और स्ट्रोक की वजह से मृत्यु का रिस्क बहुत कम हो जाता है। 2 हजार और 3,500 मीटर की ऊंचाई पर रहने वालों में खासतौर पर इस तरह का रिस्क बहुत कम है।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि लोगों को अपनी लाइफस्टाइल और सेहत से जुड़े उन कारणों के बारे में अधिक सावधान रहना चाहिए जिनसे स्ट्रोक का खतरा बढ़ता है।  इस स्टडी में स्ट्रोक के सबसे प्रमुख कारण बताए गए हैं वो ये हैं-

Also Read

More News

  • स्मोकिंग (Smoking)
  • हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure)
  • हाई कोलेस्ट्राल
  • कसरत की कमी

क्यों पहाड़ों में रहनेवालों को है स्ट्रोक का कम खतरा ?

इस स्टडी के दौरान दक्षिण अमेरिका के इक्वाडोर (Ecuador)  देश के 4  ऐसे स्थानों का चयन किया गया जो पहाड़ियों पर स्थित थे। यहां के अस्पतालों में स्ट्रोक की वजह से अस्पताल में भर्ती होने वाले लोगों और स्ट्रोक की वजह से  मरनेवाले लोगों की केस स्टडी की गयी। इस विश्लेषण के दौरान  1 लाख से अधिक स्ट्रोक से पीड़ित लोगों से जुड़ा 17 वर्षों के दौरान जमा किया गया डेटा भी शामिल किया गया। विश्लेषण के बाद एक्सपर्ट्स ने पाया कि पहाड़ों में रहनेवालों नें  स्ट्रोक का खतरा कम ही था।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

गौरतलब है कि पहाड़ी क्षेत्रों में हवा में ऑक्सीजन की मात्रा कम हो जाती है जिससे, दिल पर अधिक दबाव बनता है।लेकिन, जो लोग ऊंचे स्थानों पर रहते हैं उन्हें ऐसी स्थितियों की आदत हो जाती है और वह श्वसन प्रक्रिया को भी इन स्थितियों के साथ तालमेल बिठाने में सक्षम बन जाते हैं। इससे, जिससे स्ट्रोक का रिस्क कम हो सकता है।  हालांकि, अभी तक वैज्ञानिकों को यह समझ नहीं आया है कि यह स्थितियां किसी व्यक्ति में स्ट्रोक का खतरा बढ़ाने या घटाने की आशंका को किस तरह से प्रभावित कहता है।