बड़ी खबर! दिल्‍ली के लोक नायक अस्‍पताल में होगा ओमिक्रोन वेरएंट से संक्रमितों का इलाज

दिल्‍ली के लोक नायक अस्‍पताल में ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमित मरीजों का इलाज होगा. (Patients infected with Omicron variants will be treated at Delhi's Lok Nayak Hospital.)

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : November 30, 2021 11:38 AM IST

दक्षिण अफ्रीका से आए ओमिक्रोन वेरिएंट (Omicron Variant) ने पूरी दुनिया के हिला कर रख दिया है। इस वेरिएंट को आए हुए अभी 4-5 दिन ही हुए हैं और ये दुनिया के कई देशों में फैल चुका है। वेरिएंट का खौफ ऐसा है कि कई देशों से अपनी ट्रेवल गाइडलाइन ही पूरी से बंद कर दी है और साउथ अफ्रीका के लोगों की अपने देश में नो एंट्री कर दी है।

भारत सरकार भी ओमिक्रोन वेरिएंट से लड़ने के लिए तैयारियां कर रही है। इसी बीच खबर है कि दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने लोकनायक अस्‍पताल को ओमिक्रोन वेरिएंट (Omicron Variant) से संक्रमित मरीजों के लिए नामित किया गया है। यानि कि अगर राजधानी में कोई व्‍यक्ति ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमित होता है तो उसका इलाज LNJP अस्‍पताल में होगा। विभाग ने यह भी कहा कि कोरोना वायरस के नए स्वरूप वाले किसी भी मरीज को किसी भी आधार पर अस्पतालों में प्रवेश से वंचित नहीं किया जाएगा।

ओमिक्रोन वेरिएंट को बहुत खतरनाक और संक्रामक बताया जा रहा है। विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने भी इस वेरिएंट को खतरनाक बताते हुए कोरोना प्रोटोकॉल को फॉलो करने के लिए कहा है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source