... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : February 7, 2019 6:05 PM IST
एक क्रेडिट कार्ड कंपनी की ओर से करवाए गए सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है कि 80 फीसदी लोग अपने पति-पत्नी या लिवइन पार्टनर से अपनी क्रेडिट कार्ड डिटेल साझा नहीं करना चाहते ! ©Shutterstock.
अब तक तो यह कहा जा रहा था कि प्यार में लोग अंधे हो जाते हैं। पर अब लगता है प्यार का भी ट्रेंड बदलने लगा है। अब लोग प्यार तो करते हैं, साथ भी रहते हैं पर किसी तरह की आर्थिक साझेदारी पसंद नहीं करते । एक क्रेडिट कार्ड कंपनी की ओर से करवाए गए सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है कि 80 फीसदी लोग अपने पति-पत्नी या लिवइन पार्टनर से अपनी क्रेडिट कार्ड डिटेल साझा नहीं करना चाहते।
यह भी पढ़ें - रणवीर सिंह से सीखें पार्टनर को पैम्पर करना, बना रहेगा प्यार
बड़े धोखे हैं इस राह में
प्यार में सिर्फ ब्रेकअप ही नहीं होता बल्कि पैसों की धोखाधड़ी भी होती है। एक सर्वे का कहना है कि प्यार में आप भावनात्मक रूप से ही नहीं आर्थिक तौर पर भी छले जाते हो। सर्वे के मुताबिक, पांच में से एक व्यक्ति रिलेशनशिप में अपने पति-पत्नी और पार्टनर से आर्थिक तौर पर भी छला जाता है।
यह भी पढ़ें – जानिए कैसी महिलाएं करती हैं पुरुषों को ज्यादा आकर्षित
यह है नजरिया
इस सर्वे का कहना है कि प्यार में इंसान अपना क्रेडिट कार्ड, बैंक अकाउंट और सेविंग अकाउंट की जानकारी अपने लिव-इन पार्टनर के साथ छिपा रखता है। सर्वे ने जानकारी दी है कि 55 फीसदी लोगों का कहना है कि रिलेशनशिप में अपने अकाउंट की जानकारी छिपाना फिजिकल चिटिंग के बराबर है। जबकि, 20 फीसदी लोगों ने इसे बेहद खराब बताया है।
इस सर्वे को क्रेडिटकार्डडॉटकॉम ने किया है। इस सर्वे में 2 फीसदी लोगों ने कहा कि अगर वो किसी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं और उनका पार्टनर उनसे 5 हजार डॉलर का क्रेडि कार्ड बिल छिपाता है तो वो उससे अपना रिलेशन खत्म कर लेंगे।
कुछ लोगों ने कहा कि रिलेशनशिप में बैंक अकाउंट की जानकारी छिपाने से वो अपसेट तो होंगे लेकिन रिलेशन खत्म नहीं करेंगे।