
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : November 3, 2020 10:22 AM IST
अगर किसी व्यक्ति को अपने अंदर कोरोना के लक्षण दिखें और वह खुद को कुछ दिनों के लिए आइसोलेट करने के बाद जब टेस्ट कराने जाए और रिपोर्ट नेगेटिव आए तो आज के समय में इससे ज्यादा खुशी की बात और कुछ नहीं होगी! इसके अलावा कई राज्य ऐसे भी हैं जो कोरानो रिपोर्ट नेगेटिव देखने के बाद ही लोगों को एंट्री दे रहे हैं। लेकिन क्या हमारी जिम्मेदारी सिर्फ रिपोर्ट नेगेटिव आने तक ही है? क्या कोरोपा रिपोर्ट के नेगेटिव आने का मतलब ये है कि आप खुरक्षित हैं? शायद नहीं! अगर किसी व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आती है तो भी उसे कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। यदि ऐसा न किया जाए तो व्यक्ति के लिए संक्रमित होने का खतरा हो सकता है।
अगर आप यह समझते हैं कि आपकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है तो आप पूरी तरह से सुरक्षित हैं और दूसरे लोगों से खुलकर मिल सकते हैं तो बता दें कि आप गलत हैं। ऐसा सोचना एक बड़ी गलती हो सकती है। क्योंकि नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद भी आप दूसरे लोगों के लिए खतरा साबित हो सकते हैं और उन्हें संक्रमित कर सकते हैं। साथ संक्रमित लोगों से आप खुद भी संक्रमित हो सकते हैं।
शायद आपको यह सुनकर अटपटा लगे लेकिन ये सच है। देशभर से कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहां व्यक्ति में कोरोना के लक्षण तो थे लेकिन उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। ऐसा इसलिए क्योंकि टेस्ट कई परिस्थितियों पर निर्भर करते हैं। जैसे RT-PCR टेस्ट को लेकर कहा जाता है कि यह थोड़े से भी वायरस को ढूंढ पाता है। हालांकि इस टेस्ट की रिपोर्ट आने में 24 से 48 घंटे तक का वक्त लग सकता है। वहीं एंटीजन टेस्ट भी हैं, जिनके नतीजे जल्दी आ जाते हैं लेकिन इसमें गड़बड़ी देखी गई है। अक्सर लोग या डॉक्टर जल्दी नतीजे पाने के लिए एंटीजन टेस्ट करा लेते हैं। इसके अलावा भी कई फैक्टर होते हैं। जिससे सही जानकारी का अभाव हो सकता है।
1. खुलकर लोगों से मिलना- कुछ लोग कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद खुद को इतना आजाद समझते हैं मानों उन्हें कभी कोरोना होगा ही नहीं। जबकि ऐसा करना बहुत बड़ी भूल हो सकती है। क्योंकि इससे आप अपने लिए ही नहीं बल्कि दूसरों के लिए भी खतरा बनते हैं। जब तक कोरोना वैक्सीन नहीं आ जाती तब तक हम सभी को लोगों से कम मिलना चाहिए और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए।
2. मास्क न पहनना- आपकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है इसका मतलब कतई यह नहीं है कि आपको कोरोना छू नहीं सकता, बल्कि हो सकता है कि आप कोरोना संक्रमित हों लेकिन आपकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। ऐसी स्थिति में आप अपने साथ साथ दूसरों की जान भी जोखिम में डाल सकते हैं। इसलिए मास्क पहनना, हाथ धोना और सोशल डिस्टेंसिंग जैसी चीजों का पालन करें।