hamburger icon
A
Read in English

हेल्दी हार्ट के लिए ज़ेन मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल ने लिया साइक्लोथॉन का सहारा !

लोगों को जागरूक बनाने के लिए साइकल मैराथॉन का आयोजन किया गया।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : October 3, 2018 7:09 PM IST

विश्व हृदय दिवस के मौके पर, ज़ेन मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल ने स्वस्थ हृदय के लिए एक जागरूकता अभियान साइक्लोथॉन  पेडलफॉरहार्ट,(#PedalforHeart) का आयोजन किया। इस अभियान में 150 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और स्वस्थ जीवन के लिए जागरूकता फैलाने की एक पहल की। प्रतिभागियों में स्थानीय जनता के साथ हृदय रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर, पुलिस अधिकारी, मरीज़ और चिकित्सा कर्मचारी शामिल रहे। प्रतिभागियों ज़ेन अस्पताल, चेंबुर से साइकल चलाने की शुरुआत करते हुए- आंबेडकर गार्डन- डायमंड गार्डन- ज़ेन अस्पताल (अंतिम बिंदु)- इस मार्ग का पालन किया। इस अवसर पर ४५से अधिक पोलिस कर्मियों की मुफ्त चेकअप किया. कँम्पेन को डॉ.ग्रीष्मा शहा, नेत्रचिकित्सक डॉ.डॉनाल्ड लोबो, स्वस्तिक लँब्रोरटरीज और रेन्ट अ सायकल ने विशेष सहकार्य़ मिला

पिछले कई अध्ययनों के अनुसार, रोज़ाना सिर्फ 20 मिनट तक साइकल चलाना, हृदय रोग से मरने के आपके जोखिम को कम करने में लंबे समय तक आपको फायदा पहुंचा सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, अपर्याप्त शारीरिक गतिविधि दुनिया भर में मौत के लिए 10 प्रमुख जोखिम कारकों में से एक है। लंबे समय तक काम करने की प्रतिबद्धता, यात्रा और तनाव के कारण रक्तचाप, मधुमेह, मोटापे, थायराइड और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं वाले मरीज़ों की संख्या लगातार बढ़ रही है। एक दिन में 30 मिनट की कसरत रक्तचाप को कम करते हुए हृदय पर पड़ने वाले तनाव को कम करती है। यह अच्छे उच्च घनत्व लिपोप्रोटीन(एचडीएल) को भी बढ़ाता है, जो धमनियों से वसा को दूर करता है, और प्रसंस्करण के लिए लीवर में वापस भेजता है।

ज़ेन अस्पताल के सलाहकार हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. नारायण गडकर कहते हैं, "आज के जीवन में हमारे पास शायद ही खुद के लिए समय है। युवा पीढ़ी करियर पर अधिक केंद्रित है, इसलिए वे अपने स्वास्थ्य को अनदेखा करते हैं और फिर यह 20-40 आयु वर्ग में बढ़ते दिल के दौरों के मामलों के रूप में सामने आता है। इससे पहले ज़्यादातर 40 साल से अधिक उम्र के व्यक्तियों में हृदय रोग के मामले देखने को मिलते थे। लेकिन, व्यायाम की कमी और सुस्त जीवनशैली के कारण स्वास्थ्य के खतरे में वृद्धि हुई है।"

वे आगे बताते हैं, "साइकल चलाना सभी आयु वर्गों और सभी शरीर के प्रकारों के लिए सबसे अच्छा हृदय-संबंधी(कार्डियो) व्यायाम है। यह कैलोरी जलाने में मदद करता है, वज़न नियंत्रण में रखता है, सहनशक्ति बनाने में मदद करता है और मांसपेशियों और हड्डी की शक्ति में वृद्धि करता है। यह तनाव से राहत देने वाला एक प्रमुख व्यायाम भी है, खासकर जब पार्क या भीड़भाड़ रहित सड़क जैसे अनुकूल माहौल में किया जाता है। नियमित साइकल चलाना आपके हृदय, फेफड़ों और रक्तप्रवाह को उत्तेजित करता है और हृदय संबंधित बीमारियों के आपके जोखिम को कम करता है।"

ज़ेन अस्पताल के निदेशक डॉ. रॉय पाटणकर का कहना है, "आज के युग में हृदय रोग बड़ी चिंता है। प्राथमिक देखभाल और सावधानी के बारे में समाज में जागरूकता फैलाने के लिए हमने ज़ेन मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल में एक पहल की है। पुलिस आधिकारी, आम आदमी, डॉक्टर, मरीज़ और कर्मचारियों सभी ने इस गतिविधि के साथ अपने दिल की देखभाल करने के लिए एक कदम उठाया है। हमारी पहल हमारे परिवेश को तनाव मुक्त और स्वस्थ रखने के लिए है।"