पत्रलेखा ने कैंसर मरीजों के लिए धन जुटाने में मदद की

एक सूत्र के अनुसार, कैंसर मरीजों के साथ करीबी से काम करने और स्वास्थ्य खतरों के प्रति जागरूकता फैलाने की इच्छुक पत्रलेखा ने लोगों से स्वास्थ्य का ध्यान रखने और कैंसर का खतरा बढ़ाने वाली चीजों से परहेज करने का आग्रह किया।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Published : February 4, 2019 6:28 PM IST

अभिनेत्री पत्रलेखा कैंसर मरीजों के लिए धन जुटा रही एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) का सहयोग कर रही हैं। वह मानती हैं कि बीमारी के बारे में जागरूकता फैलाना महत्वपूर्ण है। क्या सर्दी में योग करने से कैंसर का खतरा कम हो जाता है ? जानें फैक्ट्स।

पत्रलेखा ने एक बयान में कहा, "कैंसर मरीजों के लिए अपनी छोटी कोशिश करने के अलावा, मैं ईमानदारी से मानती हूं कि हमें इसे एक गंभीर मुद्दे के तौर पर लेना चाहिए।" क्या मरीज की प्रबल इच्छाशक्ति से कैंसर को मात दिया जा सकता है ?

उन्होंने कहा, "हमें सुनने और पढ़ने को मिलने वाली ज्यादातर कहानियां दिल दहलाने वाली होती हैं। मुझे लगता है कि सक्रियता दिखाने से वास्तव में आश्चर्यजनक परिणाम मिलेंगे।" कैंसर दिवस विशेषः कैंसर को कैसे रोका जा सकता है ? जानें विशेषज्ञ की राय।

अभिनेत्री ने कैंसर मरीजों के लिए धन जुटाने के लिए सोमवार को बांद्रा स्थित एक एनजीओ जाकर कैंसर मरीजों से मिलने और संवाद कर अपना समर्थन जताया। अपने जीवन में कर लें ये बदलाव नहीं तो आ सकते हैं कैंसर की जद में, जानें खास बातें।

एक सूत्र के अनुसार, कैंसर मरीजों के साथ करीबी से काम करने और स्वास्थ्य खतरों के प्रति जागरूकता फैलाने की इच्छुक पत्रलेखा ने लोगों से स्वास्थ्य का ध्यान रखने और कैंसर का खतरा बढ़ाने वाली चीजों से परहेज करने का आग्रह किया। क्या आने वाले समय में दवा से हो सकेगा कैंसर का इलाज ?

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source