दिल्ली में कोरोना को हरा चुके मरीजों को अब सता रही हैं ये बीमारियां, जानिए कितनी जानलेवा हैं ये

दिल्ली में ऐसे मरीज जो कोरोना से ठीक हो चुके हैं वह सांस की बीमारी, थकान, बदन दर्द और कमजोरी जैसी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं। दिल्ली स्थित राजीव गांधी सुपर स्पेशलिएटी अस्पताल में ऐसे कई मरीज आ चुके हैं जो कोरोना से सही होने के बाद इन स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को महसूस कर रहे हैं। ऐसे मरीजों के लिए राजीव गांधी सुपर स्पेशलिएटी अस्पताल में एक स्पेशल क्लिनिक की शुरूआत की गई है, जिसमें इन लक्षणों के साथ अब तक 30 मरीज इलाज के लिए पहुंच चुके हैं।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : August 25, 2020 11:34 AM IST

देश की राजधानी दिल्ली मानो कोरोनावायरस का अड्डा बन गई है। वर्तमान में लगभग 1 लाख 61 हजार से ​अधिक लोग दिल्ली में कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। साथ ही रोजाना हजारों की संख्या में नए मरीज भी सामने आ रहे हैं। इस बात में कोई शक नहीं है कि दिल्ली में मरीजों का रिकवरी रेट अन्य राज्यों की तुलना में काफी बेहतर है। यहां मरीज इलाज के बाद जल्दी सही होकर अपने घर जा रहे हैं। सोमवार को ही कुल 1200 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है।

दिल्ली में अब तक कुल 1,46,588 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कुछ समय पहले खबर हाल थी कि दिल्ली में कई मामले ऐसे भी सामने आ चुके हैं जिसमें कोरोना संक्रमित मरीज सही होने के बाद फिर से कोरोना पॉजीटिव पाए जा रहे हैं। इन मरीजों में कोरोना के लक्षण भी दिख रहे हैं और रिपोर्ट भी पॉजीटिव है। इसके अलावा एक और चौंकाने वाली खबर आई है। हाल ही में पता चल रहा है कि राजधानी में कोरोना से ठीक हो चुके मरीज कुछ गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं।

World Asthma Day, symptoms of asthma,

दिल्ली में ऐसे मरीज जो कोरोना से ठीक हो चुके हैं वह सांस की बीमारी, थकान, बदन दर्द और कमजोरी जैसी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं। दिल्ली स्थित राजीव गांधी सुपर स्पेशलिएटी अस्पताल में ऐसे कई मरीज आ चुके हैं जो कोरोना से सही होने के बाद इन स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को महसूस कर रहे हैं। ऐसे मरीजों के लिए राजीव गांधी सुपर स्पेशलिएटी अस्पताल में एक स्पेशल क्लिनिक की शुरूआत की गई है, जिसमें इन लक्षणों के साथ अब तक 30 मरीज इलाज के लिए पहुंच चुके हैं।

इन लोगों की शिकायत है कि पहले इन्हें कोरोना था, जो अब पूरी तरह से ठीक हो चुका है। न ही कोई लक्षण दिख रहे हैं और रिपोर्ट भी नेगेटिव है। इसके बावजूद इन्हें बदन दर्द, थकान और सांस में तकलीफ की दिक्कत हो रही है। गुरुवार को शुरू हुए इस क्लिनिक में दिल्ली समेत अलीगढ़, मोहाली और एनसीआर के मरीज भी कॉल कर रहे हैं।

क्या है देश में कोरोना की स्थिति?

भारत में कोरोनावायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में मरीजों की संख्या पहुंचकर 31,67,323 हो चुकी है, जिसमें कुल एक्टिव केसेज 7,04,348 हैं। अब तक 58,390 लोगों की मौत और 24,04,585 लोगों का उपचार हो चुका है और उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source