... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: IANS | Published : October 25, 2019 6:26 PM IST
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश के अस्पतालों में मरीजों से पैसे वसूले जा रहे हैं। राज्यपाल किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के 15वें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रही थीं।
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल अपने खास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। जरूरत पड़ने पर वे प्रशासन पर सवाल उठाने से भी नहीं कतरातीं। ऐसा ही हुआ शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय (केजीएमयू) मेें हुए दीक्षांत समारोह में। दीक्षांत समारोह में उन्होंने मेडिकल की पढ़ाई करने वाले डॉक्टरों को सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था और डॉक्टरों के निजी व्यवहार पर भी जरूरी टिप्पणी की।
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश के अस्पतालों में मरीजों से पैसे वसूले जा रहे हैं। राज्यपाल किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के 15वें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने कहा, "केंद्र व राज्य सरकार तमाम रुपये खर्च करती है। बावजूद इसके मरीजों का हाल बहुत बुरा है। प्रदेश के अस्पतालों में मरीजों से पैसे वसूले जाते हैं। नए डॉक्टर संकल्प करके जाएं कि गलत व्यवहार नहीं करेंगे, चाहे वह निजी अस्पताल में जाएं या सरकारी में।"
उन्होंने कहा, "जितने भी अस्पतालों को मैंने देखा, वहां पर मरीजों की स्थिति ठीक नहीं है। बुखार मापने वाला यंत्र हो या फिर कोई और जांच के यंत्र, यह सभी नर्स या डॉक्टर के कमरे में ही रखे रहते हैं। मरीज की डायग्नोसिस सही नहीं की जा रही। कब टम्परेचर लिया गया, क्या बीमारी है? पूछो तो वार्ड में डॉक्टर हो या नर्स, बता नहीं पाते। यह बड़े दु:ख की बात है। डॉक्टर विनम्र रहें।"
राज्यपाल ने कहा कि गोल्ड पढ़ाई में मिला है, मगर विवाह में दहेज मत मांगना। उन्होंने कहा कि आस-पड़ोस में हो रहे बाल विवाह और दहेज को रोकने का प्रयास करें। राज्यपाल पटेल ने कहा, "मेरे पास कई पत्र आए कि आप थाने क्यों जाती हैं? थाने नहीं जाना चाहिये। मैंने कहा कि मैं राज्यपाल हूं। कहीं भी जा सकती हूं। मुझे स्मृति चिन्ह के बजाय बुक्स दी जाएं। मुझे स्मृति चिन्ह नहीं चाहिए।"
इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 44 मेधावियों को सम्मानित भी किया। पुरस्कार पाने वालों में स्नातक, स्नातकोत्तर व अन्य कोर्स के टॉपर शामिल रहे। वहीं अन्य विद्यार्थियों को संस्थान के स्थापना दिवस पर मेडल व डिग्री प्रदान की गई।