
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : June 23, 2020 2:18 PM IST
COVID-19 Patanjali Drug: पतंजलि ने तैयार की कोरोना की पहली आयुर्वेदिक दवा 'कोरोनिल', बाबा रामदेव ने किया लॉन्च। © Shutterstock.
COVID-19 Patanjali Drug: योग गुरु बाबा रामदेव और पतंजलि के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) आचार्य बालकृष्ण ने आज हरिद्वार (उत्तराखंड) में आयोजित हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोरोना की पहली आयुर्वेदिक दवा 'कोरोनिल' (CORONIL Drug by patanjali) का ऐलान कर दिया। बाबा रामदेव ने दावा करते हुए कहा कि सात दिनों के अंदर इस दवा का कोरोना मरीजों पर 100 प्रतिशत रिजल्ट देखने को मिला है। इसे हमने काफी शोध करने के बाद तैयार किया है।
इस महीने की शुरुआत में पतंजलि के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ), आचार्य बालकृष्ण ने दावा किया था कि कंपनी ने सार्स-सीओवी-2 (SARS-CoV-2) वायरस के कारण फैली बीमारी कोविड-19 (COVID-19 treatment) का इलाज ढूंढ लिया है।
बाबा रामदेव ने इससे पहले खुलासा किया था कि कोविड-19 (COVID-19) रोगियों को जो कोरोनिल (COVID-19 Patanjali Drug) दवा दी गई थी, उसे अश्वगंधा, गिलोय और तुलसी के मिश्रण से बनाया गया है और इसकी 100 प्रतिशत रिकवरी दर है। बालकृष्ण ने सोमवार को ट्वीट कर कहा था, "#corona contagion, #SWASARI_VATI, #CORONIL को सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण प्रमाण-आधारित आयुर्वेदिक दवा को लॉन्च करने में बेहद गर्व महसूस हो रहा है। इसे मंगलवार को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा।"
#कोरोना की एविडेंस बेस्ड प्रथम #आयुर्वेदिक औषधि, #श्वासारि_वटी ,#कोरोनिल का संपूर्ण साइंटिफिक डॉक्यूमेंट के साथ कल दोपहर 12 बजे #पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से लॉन्च कर रहे है🙏🏻 pic.twitter.com/SQ5cXOzHVB
— Acharya Balkrishna (@Ach_Balkrishna) June 22, 2020
बालकृष्ण ने कहा कि कंपनी द्वारा विकसित यह आयुर्वेदिक दवा कोरोनिल कोरोनोवायरस रोगियों को 5-14 दिनों के भीतर ठीक करने में सक्षम है। हमने COVID-19 के प्रकोप के बाद वैज्ञानिकों की एक टीम नियुक्त की। सबसे पहले, सिमुलेशन किया गया था और यौगिकों की पहचान की गई थी, जो वायरस से लड़ सकते हैं और शरीर में इसके प्रसार को रोक सकते हैं। फिर, हमने सैकड़ों सकारात्मक रोगियों पर एक नैदानिक मामले (Clinical cases) का अध्ययन किया और हमें 100 प्रतिशत अनुकूल परिणाम मिले।
उन्होंने आगे कहा, 'हमारी दवा लेने के बाद कोरोना के रोगी (Corona patient) 5-14 दिनों में ठीक हो गए। ऐसे में हम कह सकते हैं कि कोरोना का इलाज (Coronavirus treatment) आयुर्वेद के माध्यम से संभव है। लोगों को योग का अभ्यास भी करना चाहिए और प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए उचित आहार के माध्यम से खुद को स्वस्थ रखना चाहिए।