बाबा रामदेव ने लॉन्च की कोरोना की नयी दवा, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और नितिन गडकरी ने कहा सुरक्षित है दवा

मिली जानकारी के मुताबिक इस दवाई को लॉन्च करने से पहले इससे जुड़ा एक रिसर्च पेपर भी तैयार किया गया है। इस रिसर्च पेपर को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) और डॉ. हर्षवर्धन (Dr. Harsh Vardhan) ने लॉन्च किया।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 19, 2021 1:09 PM IST

Patanjali Coronil: बाबा रामदेव की कम्पनी पतंजलि ने कोरोना वायरस की एक नयी दवा लॉन्च की है।  यह पतंजलि की पुरानी कोरोनिल दवा का एडवांस्ड वर्ज़न है। शुक्रवार को इस दवाई को लॉन्च किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक इस दवाई को लॉन्च करने से पहले इससे जुड़ा एक रिसर्च पेपर भी तैयार किया गया है। इस रिसर्च पेपर को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) और डॉ. हर्षवर्धन (Dr. Harsh Vardhan) ने लॉन्च किया।पतंजलि की इन नयी दवाओं में  कोरोनिल और श्वासारी के अलावा पीड़ानिल, आर्थोग्रिट, मधुनाशिनी व मधुग्रिट, मुक्तावटी, थायरोग्रिट, प्रोस्टोग्रिट, इम्यूनोग्रिट, सिस्टोग्रिट आदि प्रमुख हैं।

इम्यूनिटी बढ़ेगी कोरोना होगा खत्म, पतंजलि का दावा

पतंजलि आयुर्वेद का दावा है कि , यह दवाई  100 से अधिक वैज्ञानिकों ने मिलकर बनायी  है। पतंजलि के अनुसार, कोरोनिल किट के प्रयोग के कई फायदे हैं जैसे, इससे इम्युनिटी मजबूत होगी और कोरोना संक्रमण खत्म होगा।  पतंजलि के रिसर्च पेपर को लॉन्च करते हुए डॉ. हर्षवर्धन ने  कहा कि  केंद्र सरकार और पतंजलि का एक ही गोल है कि नयी टेक्नोलॉजी की मदद से  आयुर्वेद को नयी पहचान दिलायी जाए।

डॉ. हर्षवर्धन ने कहा दवा है सुरक्षित

इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने यह भी कहा कि अगर कोरोना काल में आयुर्वेद आधारित दवाइओं को लोकप्रियता मिलेगी तो यह देश और आयुर्वेद के लिए फायदेमंद होगा। महामारी के दौरान आयुर्वेद की अर्थव्यवस्था में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी देखी गयी है। जबकि, कोरोना महामारी से पहले 15 - 20 प्रतिशत से अधिक नहीं थी।

कोरोनिल के लॉन्च के अवसर पर बाबा रामदेव ने बयान दिया कि,  पतंजलि आयुर्वेद ने अपनी दवाइयों का उत्पादन केवल व्यापार के लिए नहीं किया । उनके अनुसार, पतंजलि  उपचार के साथ-साथ उपकार हेतु भी दवाइयों का निर्माण किया है। इस मौके पर योगगुरू बाबा रामदेव ने यह भी कि  अगले 30 वर्षों में हम  आयुर्वेद को लोकप्रिय बनाने की दिशा में इसी तरह काम करना चाहते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.