... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : April 12, 2018 8:40 AM IST
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने कहा है कि स्वास्थ्य और स्वच्छता के बारे में जागरूकता फैलाने से दुनिया को रहने के लिए और बेहतर जगह बनाने में मदद मिलेगी। 'बेहतर इंडिया' अभियान का चेहरा परिणिती डीएचएफएल प्रामेरिका लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (डीपीएलआई) द्वारा मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित हुईं। यह इस अभियान का दूसरा साल है जिसमें समुदाय को आगे बढ़ाने और बेहतर स्वास्थ्य, स्वच्छता और पर्यावरण मानक प्राप्त करने का समर्थन किया जा रहा है।
अभिनेत्री ने कहा, "बेहतर स्वास्थ्य, स्वच्छता और समुदायों के भीतर दुनिया को बेहतर जगह बनाने के लिए रीसाइक्लिंग के महत्व के संदेश का प्रसार करना महत्वपूर्ण है। इस पहल को और सामाजिक परिवर्तन को प्रभावित करना मेरे लिए बड़ी जिम्मेदारी है।"
स्रोत:IANS Hindi.
चित्रस्रोत : Facebook