
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : March 20, 2020 9:17 PM IST
Parenting Tips: बंद हो गए हैं स्कूल तो करें होम स्कूलिंग, जनता कर्फ्यू के दौरान बच्चों को यूं करें पढ़ने-लिखने के लिए प्रेरित
Home Schooling Tips during Coronvirus:भारत में कोरोना वायरस के मामले (Coronavirus cases in india) लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार देर शाम को इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च(Indian Council of Medical Research (ICMR)नें घोषणा की, कि भारत 206 कोरोना पॉजिटिव केस हैं। जिसके, डर से देश भर में दफ्तर और स्कूल-क़ॉलेज बंद कर दिए गए हैं। ऐसे में बच्चों को पूरा दिन घर में बंद रहना पड़ रहा है। जिससे, उन्हें बोरियत और निराशा होती है। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई को नुकसान से बचाने के लिए बहुत-से अभिभावक होम स्कूलिंग का सहारा ले रहे हैं। लेकिन, होम स्कूलिंग(Homeschooling) के समय कुछ बातों का ध्यान रखें।( Parenting Tip for homeschooling during coronavirus)
छुट्टियां होने के बावजूद बहुत से स्कूलों नें बच्चों को ढेर सारा होमवर्क दिया है। जिससे, बच्चे अपनी पढ़ाई का ध्यान भी रख सकें, और उन्हें कुछ नया सीखने को भी मिले। अब, जब आप घर पर हैं तो इस काम में बच्चों की मदद करें। उनके साथ उनके स्कूल असाइनमेंट्स के बारे में चर्चा करें और फिर प्लान बनाएं। ताकि, बच्चे अपनी पसंद और सुविधा के हिसाब से प्रोजेक्ट्स और असाइनमेंट्स को पूरा करें।( parents must homeschool their kids)
बच्चों के होम वर्क और असाइनमेंट्स के लिए एक टाइम टेबल बनाएं और उसके हिसाब से काम करें। इससे, बच्चों को स्कूल की तरह अनुशासन के साथ रहने में मदद होगी।(Home Schooling Tips during Coronvirus in hindi)
पूरा दिनभर घर में बंद रहना बच्चों के लिए बहुत मुश्किल हो सकता है। क्योंकि पढ़ाई या सीखने-पढ़ने के कारण बच्चे गुस्सैल और चिड़चिड़े हो सकते हैं। इसीलिए उनके लिए मनोरंजन और खलने का समय भी निश्चित करें।