... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Published : June 11, 2020 1:13 PM IST
कोरोनावायरस के बाद अब इस बीमारी का मंडरा रहा साया, भारत में फैल रहा ये खतरनाक वायरस
कोरोना वायरस (Coronavirus) की मार से अबतक पूरी दुनिया को उबरने के रास्ते नज़र नहीं आ रहे है, कि इस बीच पश्चिम बंगाल (West Bengal) में एक और बीमारी का खतरा मंडरा रहा है। दरअसल, पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में कोरोनावायरस (COVID-19) के साथ एक अन्य वायरस का संक्रमण फैल रहा है। हालांकि, अबतक यह वायरस इंसानों में नहीं बल्कि कुत्तों में ही पाया गया है। कुत्तों में फैल रहे इस वायरस का नाम है पैरामिग्जो वायरस (Paramyxovirus)। इस संक्रमण की वजह से अबतक 10 कुत्तों की मौत हो चुकी है। यह मामला पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर के रायगंज शहर का है।
बता दें कि पैरामिग्जो वायरस (Paramyxovirus) भी संक्रमण की तरह फैलता है। इस वायरस की चपेट में आने से एक के बाद एक आवारा कुत्तों की मौत हो रही है। इस संक्रमण के फैलने से पूरे इलाके में तनाव की स्थिति है। संक्रमित इलाकों में रायगंज म्युनिसिपैलिटी ने सैनिटाइजेशन किया है।
अगले कुछ महीनों तक और भी बिगड़ेंगे कोरोनावायरस से हालात, WHO के प्रमुख का बयान
इस संक्रमण के फैलने से पूरा इलाका खौफ में है। कई पशु प्रेमी अपने-अपने पालतू कुत्तों को आइसोलेशन में रख रहे हैं। पश्चिम बंगाल के रायगंज शहर में पिछले 3 दिन में 8 कुत्तों की मौत हो चुकी है, जिससे तनाव का माहौल हो गया है। बताया जा रहा है कि इस संक्रमण की वजह से कुत्तों के कमर का निचला हिस्सा पैरेलाइज हो रहा है। इसके साथ ही इस संक्रमण की वजह से उन्हें नाक, मुंह और कान में दर्द की समस्या हो रही है। इस वायरस के बारे में एक पशु प्रेमी ने कहा कि फिलहाल इस शहर में अबतक 25 कुत्ते पैरामिग्जो वायरस (Paramyxovirus) से संक्रमित हो चुके हैं।
भारतीय कंपनी की कोरोना वैक्सीन का एनिमल ट्रायल सेफ, अमेरीकी फार्मा के साथ हुई साझेदारी
क्या जल्द आ पाएगी कोरोनावायरस की वैक्सीन? सालों बाद इन 4 बीमारियों के लिए सफल नहीं हो सके वैज्ञानिक
Coronavirus Vaccine : कोरोना वैक्सीन की खोज के लिए अमेरिकी वैज्ञानिक ने अपनाया नया तरीका