
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : August 29, 2023 8:09 PM IST
प्लास्टिक पर्यावरण के लिए काफी हानिकारक होता है। प्लास्टिक की रोजाना प्रयोग होने वाली चीजें जैसे कप, प्लेट आदि पर्यावरण के लिए बहुत नुकसानदायक होती हैं। इससे प्राकृतिक जीव जंतुओं को नुकसान पहुंचता है। इसलिए अगर आप सोचते हैं की आप प्लास्टिक की बजाए पेपर के कप का प्रयोग करने से थोड़ा पर्यावरण के बारे में सोच रहे हैं तो आप गलत हो सकते हैं क्योंकि इन दोनों में कोई खास फर्क नहीं होता है। पेपर कप भी आपकी सेहत और पर्यावरण के लिए उतना ही हानिकारक और खतरनाक हो सकता है।
पेपर कप भी प्लास्टिक कप के जितने ही टॉक्सिक होते हैं। स्वीडन में एक यूनिवर्सिटी ने डिस्पोजेबल कप का तितले के लार्वा पर क्या फर्क पड़ता है, इस पर स्टडी भी की है।
रिसर्चर्स ने पेपर कप और प्लास्टिक कप में कुछ पानी और गीले सेडीमेंट डाल कर रख दिए। ऐसा कुछ हफ्तों के लिए किया गया और यह देखा गया की यह केमिकल लार्वा तक कैसे पहुंचता है।
फूड पैकेजिंग मैटेरियल में प्रयोग होने वाले पेपर को सर्फेस कोटिंग की जरूरत होती है। यह प्लास्टिक पेपर को गर्म कॉफी से बचाता है। इन दिनों प्लास्टिक फिल्म का प्रयोग किया जाता है जिसे पीएलए भी कहते हैं जो एक प्रकार का बायो प्लास्टिक होता है।
बायो प्लास्टिक रिन्यूएबल स्रोतों से बनाए जाते हैं जैसे कॉर्न, गन्ना आदि। इन्हें बनाने में फॉसिल फ्यूल का प्रयोग नहीं किया जाता है।
पीएलए को बायो डिग्रेडेबल कहा जाता है जिसका मतलब है की यह ऑयल आधारित प्लास्टिक की तुलना में ज्यादा जल्दी से ब्रेक डाउन हो सकता है। यह एकदम सही स्थिति में होता है लेकिन फिर भी टॉक्सिक हो सकता है।
बायो प्लास्टिक बहुत आसानी से ब्रेक डाउन नहीं हो पाते हैं खास कर जब वह पानी या फिर वातावरण में होते हैं।
यह खतरा हमेशा बना रहता है की प्लास्टिक प्रकृति में ही रह जायेगा और माइक्रो प्लास्टिक का रूप ले लेगा जिसका सेवन मनुष्य या फिर जीव जंतु जैसे जानवर आदि कर सकते हैं। ऐसा ही अन्य प्लास्टिक के साथ भी होता है। बायो प्लास्टिक में भी उतने ही प्लास्टिक होते हैं जितने कन्वेंशनल प्लास्टिक में होते हैं।
प्लास्टिक में मौजूद होने वाले कुछ केमिकल्स को टॉक्सिक कहा जाता है। कुछ के बारे में जानकारी प्राप्त नहीं होती है। इस स्टडी में यह सामने आया की पेपर प्लास्टिक में भी हानिकारक तत्व होते हैं जो पर्यावरण के लिए एक बहुत बड़ा खतरा है। इसके अलावा यह मनुष्य और पशु पक्षियों के स्वास्थ्य के लिए भी बहुत हानिकारक होता है। इसलिए अगर आप सोचते हैं की आप पेपर कप का प्रयोग करने से पर्यावरण को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा रहे हैं तो हो सकता है आप गलत हो क्योंकि यह भी प्लास्टिक कप जीतना ही हानिकारक होता है।