
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : July 13, 2022 4:18 PM IST
Typhoid in Telangana due to Pani Puri:तेलंगाना राज्य में टाइफाइड के मामलों में बहुत अधिक बढ़ोतरी देखी जा रही है।वहीं, मिली जानकारी के अनुसार, राज्य के एक शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी ने तेलंगाना में बड़ी संख्या में टाइफाइड के मामले सामने आने के पीछे सबसे बड़ी वजह पानी पुरी है। समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, सार्वजनिक स्वास्थ्य निदेशक डॉ. जी. श्रीनिवास राव ने मंगलवार को बयान दिया कि टाइफाइड को 'पानी पुरी' बीमारी कहा जा सकता है क्योंकि पानी पुरी खाने से (Side effects of Pani Puri) लोगों में टाइफाइड का खतरा बढ़ सकता है। आंकड़ों के अनुसार,

बता दें कि, दूषित भोजन और गंदे पानी के सेवन से होने वाली बीमारियों के मामले बरसात के मौसम में बढ़ जाते हैं, वहीं, मच्छरों को मौसमी बीमारियों के मुख्य कारणों के रूप में पहचाना जाता है। बरसात में मलेरिया, अक्यूट डायरिया और वायरल फीवर जैसी बीमारियों के मामले भी तेलंगाना में बढ़ रहे हैं।
डॉ. जी. श्रीनिवास राव ने लोगों सलाह दी की इस बार बरसात में टाइफाइड और अन्य सीजनल बीमारियों से बचने के लिए लोगों को पानी पुरी और अन्य स्ट्रीट फूड के सेवन से परहेज करना चाहिए। सड़क किनारे लगने वाली दुकानों और ठेलों पर पानी पुरी या गोलगप्पे खाने की आदत के बारे में बोलते हुए डॉ. जी. श्रीनिवास राव ने कहा कि 10-15 रुपयों में मिलने वाली पानी पुरी आपके स्वास्थ्य को बहुत अधिक नुकसान पहुंचा सकती है और आपको इलाज के लिए हजारों रुपए खर्च करने पड़ सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कुछ निर्देश और टिप्स भी दीं।
(आईएएनएस)
यह भी पढ़ें-