... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : June 10, 2018 11:24 AM IST
'महाभारत' की कथाओं को पंडवानी शैली में पेश करने में महारत हासिल कर अपनी कला से छत्तीसगढ़ को देश-विदेश में पहचान दिलाने वाली पद्मभूषण तीजनबाई को शनिवार सुबह भिलाई के एक अस्पताल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने चेकअप के दौरान उनके हृदय की धमनी में ब्लॉकेज पाया, जिसका उपचार जारी है।
तीजनबाई के निजी सचिव मनहरण सार्वे ने बताया कि लोक गायिका को 18 मई को दिल का दौरा पड़ा था। उस समय दवा से उनकी हालत सुधर गई, लेकिन अपनी सेहत को लेकर वह चिंतित थीं। उन्हें एक कार्यक्रम में शामिल होने जापान जाना है, इससे पहले रुटीन चेकअप कराना उन्होंने जरूरी समझा। इसलिए शनिवार को वह भिलाई के सेक्टर-9 स्थित अस्पताल पहुंचीं।
डॉक्टरों ने तीजनबाई के हृदय की धमनी में ब्लॉकेज पाया है, जिसके उपचार के लिए उन्हें भर्ती कर लिया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि तीजनबाई की हालत खतरे से बाहर है। उपचार के बाद एक-दो दिन में उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी।
स्रोत:IANS Hindi.
चित्रस्रोत: File Photo.