Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
सुप्रसिद्ध कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज का दिल का दौरा (Pt. Birju Maharaj Heart Attack) पड़ने के बाद निधन हो गया। पद्म विभूषण से सम्मानित बिरजू महाराज 83 वर्ष के थे। देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली। बिरजू महाराज के पोते स्वरांश मिश्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है। उनके इस पोस्ट के बाद ही पूरे कला जगत में शोक फैल गया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत हर कोई उन्हें सोशल मिडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि दे रहा है। उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में लोधी रोड के शवदाह गृह में किया जाएगा हालांकि अभी समय पर नहीं है।
मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में सीनियर इंटरवेंशनल कार्डियोलोजिस्ट डॉ. तिलक सुवर्णा के मुताबिक, हार्ट अटैक के मल्टीपल कारण हो सकते हैं। अगर सर्दियों की बात करें तो इस मौसम में कई बार धमनियों के सिकुड़ने की वजह से भी हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है इसके अलावा ह्रदय रोगों और उच्च कोलेस्ट्रॉल का पारिवारिक इतिहास भी हार्ट अटैक का कारण बनता है।
जो लोग धूम्रपान या तंबाकू का अधिक सेवन करते हैं उनमें भी हृदय की धमनियों में सूजन आने के कारण हार्ट अटैक आ सकता है। जबकि कुछ लोगों में निष्क्रिय जीवनशैली तनाव और अवसाद जैसी बुरी आदतें भी हार्ट अटैक का कारण बनती हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप खुद को हमेशा एक्टिव रखें समय-समय पर डॉक्टर से जांच कराएं, सही आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।