Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

क्या अमेरिका में फिर बढ़ सकते हैं कोविड संक्रमण के मामले, जानें क्यों दी डॉ.एंथनी फौसी ने सावधान रहने की चेतावनी

फौसी ने कहा कि उन्हें मामलों में वृद्धि की उम्मीद है लेकिन यह जरूरी नहीं है कि अन्य वेरिएंट की तरह ही इसकी वजह से बड़े पैमाने पर मामलों में उछाल आये।

क्या अमेरिका में फिर बढ़ सकते हैं कोविड संक्रमण के मामले, जानें क्यों दी डॉ.एंथनी फौसी ने सावधान रहने की चेतावनी

Written by Sadhna Tiwari |Updated : March 21, 2022 6:41 PM IST

Anthony Fauci On Covid In America:  अमेरिका के संक्रामक रोग विशेषज्ञ एंथनी फौसी ने कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के बीच एक महत्वपूर्ण बयान दिया है। डॉ.फौसी ने कहा है कि, कोविड -19 महामारी अभी समाप्त नहीं हुई है और जल्द ही हो सकता है कि ओमिक्रोन का नया वेरिएंट संक्रमण की रफ्तार बढ़ाने का काम कर सकता है। सीएनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, फौसी ने कहा कि फिलहाल अमेरिका में दर्ज किए जा रहे तकरीबन 25 से 30 फीसदी संक्रमण के नये केसेस बीए.2 सबवेरिएंट के कारण हो रहे हैं और हो सकता है कि जल्द ही यह वेरिएंट संक्रमण की मुख्य वजह बन जाए। (Anthony Fauci On Covid In America In Hindi)

हालांकि, फौसी ने यह भी कहा कि अमेरिका में कोविड केसेस में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है लेकिन यह जरूरी नहीं है कि अन्य वेरिएंट की तरह ही इस सबवेरिएंट के कारण कोविड केसेस में बहुत अधिक उछाल आ जाए। (Anthony Fauci On Covid In America In Hindi)

बीए.2 सबवेरिएंट ओमिक्रोन से 60% अधिक संक्रामक

अमेरिका के राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस (white house) के मुख्य चिकित्सा सलाहकार फौसी कहते हैं कि बीए.2 सबवेरिएंट ओमिक्रोन की तुलना में लगभग 50 से 60 प्रतिशत अधिक संक्रामक है लेकिन यह अभी अधिक गंभीर प्रतीत नहीं होता है। उन्होंने कहा ,जब आप संक्रमण के मामलों को देखते हैं तो वे अधिक गंभीर नहीं लगते हैं और वे टीकों या पूर्व संक्रमणों से उत्पन्न प्रतिरक्षा क्षमता से बचते नहीं दिखते हैं।

Also Read

More News

इस वेरिएंट ने पहले ही चीन और ब्रिटेन सहित यूरोप के कई हिस्सों में संक्रमण के मामलों में वृद्धि की है। स्वास्थ्य अधिकारी इस बात पर जोर देते रहे हैं कि कोरोना वायरस के टीका और बूस्टर डोज संक्रमण के कारण व्यक्ति के अधिक बीमार होने से रोकने का सबसे अच्छा तरीका हैं। अन्य अमेरिकी स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी अत्यधिक संक्रामक बीए.2 वेरिएंट को लेकर चेतावनी दे रहे हैं।

अमेरिका के सर्जन जनरल विवेक मूर्ति ने फॉक्स न्यूज से कहा कि नया वेरिएंट कोरोना संक्रमण के नये मामलों तेजी ला सकता है लेकिन अमेरिका इससे अच्छी तरह से निपटने के लिये दो साल पहले की तुलना में अधिक तैयार है। उन्होंने कहा कि हमें तैयार रहना होगा। कोरोना गया नहीं है। हमारा ध्यान तैयारियों पर होना चाहिये न कि घबराने पर।

दवा कंपनी फाइजर के बोर्ड सदस्य एवं एफडीए के पूर्व प्रमुा स्कॉट गॉटलिब का भी कहना है कि नया वेरिएंट संक्रमण में तेजी लायेगा लेकिन इससे किसी नयी लहर के आने की आशंका नहीं है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

(आईएएनएस)