
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 10, 2022 10:02 AM IST
Omicron sub-variant in Pakistan: पाकिस्तान में ओमिक्रोन वेरिएंट के सब-वेरिएंट का एक मामला पाए जाने की पुष्टि की गयी है।पाकिस्तान में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ ने ओमिक्रोन के सब वेरिएंट बीए.2.12.1 ( BA.2.12.1)से संक्रमण के पहले मामले की पुष्टि की है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी कि पाकिस्तान में सब-वेरिएंट से संक्रमण का यह पहला मामला है। बता दें कि, ओमिक्रोन के इस उप स्वरूप के कारण दुनियाभर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की नयी लहर आने की आशंका भी जतायी जा रही है।
NIH has detected the first case of Omicron sub-variant BA.2.12.1. This new sub-variant is causing increasing number of cases in different countries.
— NIH Pakistan (@NIH_Pakistan) May 9, 2022
पाकिस्तान में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ ने ओमिक्रोन के सब वेरिएंट के पहले मामले की पुष्टि की है। एनआईएच ने ट्वीटर पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि, जीनोम सिक्वेंसिंग के दौरान लैब में ओमिक्रोन के सब वेरिएंट बीए.2.12.1 की पुष्टि की गयी है। पाकिस्तान में ओमिक्रोन के सब-वेेरिएंट बीए.2.12.1 का पहला मामला सामने आ चुका है। इस नए उप वेरिएंट के कारण दुनिया के कई देशों में कोविड केसेस में बढ़ोतरी दिख रही है। ''
संस्था ने लोगों को सावधान रहने की अपील भी की है। एनआईएच ने एक अन्य ट्वीट में लोगों को संदेश दिया कि, वे ''भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क जरूर पहने और इसके अलावा संक्रमण से बचाव के लिहाज से कोविड-19 वैक्सीन लगवाएं। हम लोगों से बिना देर किए कोविड वैक्सीन लगवाने का आग्रह करते हैं। साथ ही जिन लोगों को बूस्टर खुराक लेनी हैं, उन्हें तत्काल इन्हें लेना चाहिये।''
समाचार एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, पाकिस्तान में 31 मार्च से कोरोना संबंधी कोई प्रतिबंध लागू नहीं है।
(आईएएनएस)