कोरोना वैक्सीन लगवाने से हाथ-पैर में दर्द हो तो न लें पेनकिलर, CDC के ये 5 टिप्स दिलाएंगे आराम

अगर आप कोरोना वैक्सीन लगवाने जा रहे हैं या लगवा चुके हैं तो दर्द होने पर पेनकिलर न लें। सीडीसी ने ये 5 टिप्स दिए हैं जो वैक्सीन से दर्द को कम करेंगे।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : February 6, 2021 3:21 PM IST

कोरोना वैक्सीन को लेकर अक्सर लोगों के दिमाग में बहुत से सवाल आते हैं, जिसमें से एक सवाल ये भी है कि अगर वैक्सीन लगवाने के बाद दर्द हो तो क्या करें? वैक्सीन लगवाने के बाद पेनकिलर लेना कितना सही है? हमेशा से कहा जाता है कि पेनकिलर बहुत ज्यादा जरूरत पर लेने चाहिए क्योंकि ये शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है। वैक्सीन के दर्द को कम करने में पेनकिलर कितने प्रभावी हैं इस बात के पुख्ता सबूत नहीं है लेकिन कुछ पेनकिलर वैक्सीन के काम में बाधा पैदा कर सकती हैं क्योंकि वैक्सीन इम्यून सिस्टम रिस्पॉन्स को मजबूत बनाने का काम करती है।

वैक्सीन का काम बॉडी को वायरस के बारे में बता कर उसके खिलाफ सुरक्षा कवच तैयार करना है। वैक्सीन की प्रतिक्रिया स्वरूप आपके हाथ पर सूजन आ सकती है, आपको बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द या फिर जलन जैसी समस्या हो सकती है।

अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन के डायरेक्टर डॉ. रॉशेल वैलेंस्की का कहना है कि इन लक्षणों का मतलब है कि आपका इम्यून सिस्टम फिर से तैयार हो रहा है और वैक्सीन अपना काम कर रही है।

कुछ पेनकिलर, जो सूजन को कम करने का काम करती है, जिसमें आइब्रूफेन भी शामिल है आपकी इम्यून प्रतिक्रिया को कम कर सकती है। एक स्टडी के मुताबिक ये दवाइां एंटी-बॉडी के उत्पादन को कम कर सकती हैं। इस बात को जान लें कि एंटी-बॉडी संक्रमित सेल्स से वायरस को आगे बढ़ने से रोकने में मदद करती हैं।

अगर आप किसी स्वास्थ्य स्थिति में इन दवाओं का सेवन कर रहे हैं तो आपको वैक्सीन लगवाने से पहले इन दवाओं का सेवन बंद कर देना चाहिए। हां, डॉक्टर से इस बारे में सलाह जरूर लें।

एक्सपर्ट कहते हैं कि जब तब डॉक्टर आपसे न कहे तब तक आपको वैक्सीन लगवाने से पहले एहतियाती उपाय के रूप में पेनकिलर नहीं लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यही बात वैक्सीन लगवाने के बाद भी लागू होती है। अगर आपको पेनकिलर की जरूरत नहीं है तो आपको ये दवा नहीं लेनी चाहिए।

एक्सपर्ट के मुताबिक, अगर आपको पेनकिलर लेनी ही है तो एसिटामिनोफिन ही लें क्योंकि ये आपके इम्यून रिस्पॉन्स को बिना बाधा पहुंचाए अपना काम करती है और सुरक्षित मानी जाती है।

सीडीसी के मुताबिक वैक्सीन लगवाने के बाद दर्द को कम करने के लिए आप ये उपाय कर सकते हैंः

  • किसी ठंडी चीज को पकड़ लें
  • जहां वैक्सीन लगी है उस हिस्से को गीले कपड़े से ढक लें
  • उस हाथ को हिलाते रहें।
  • बुखार होने पर बहुत सारा पानी पिएं
  • हल्के कपड़े पहनें।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.