कार्डियक अरेस्ट के कारण शास्त्रीय गायक राजन मिश्र का निधन, कुछ दिन पहले ही ली कोविड वैक्सीन की पहली डोज़

पंडित राजन मिश्र के देहांत की ख़बर सुनते ही उनके फैंस में दुख की लहर ही। वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( PM Narendra Modi)  ने भी पद्मश्री राजन मिश्र के देहांत पर दुख प्रकट किया है।  (Pandit Rajan Mishra Death )

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : April 26, 2021 7:08 PM IST

Pandit Rajan Mishra Death : कोविड संक्रमण के बाद कार्डियक अरेस्ट के कारण बनारस घराने के मशहूर कलाकार पंडित राजन मिश्र (Pandit Rajan Mishra) का निधन हो गया। रविवार को राजन मिश्र का देहांत हो गया। वे कोविड संक्रमण से पीड़ित थे।  पंडित राजन मिश्र और उनके भाई साजन मिश्र की जोड़ी को देश-विदेश में ख्याति प्राप्त थी और वे दोनों बनारस के संगीत घराने से आते थे। लेकिन, यह लोकप्रिय जोड़ी कोरोना वायरस महामारी के कारण टूट गयी। पंडित राजन मिश्र के देहांत की ख़बर सुनते ही उनके फैंस में दुख की लहर ही। वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( PM Narendra Modi)  ने भी पद्मश्री राजन मिश्र के देहांत पर दुख प्रकट किया है।  (Pandit Rajan Mishra Death  in Hindi)

क्लासिकल सिंगर राजन मिश्रा का निधन

मिली जानकारी के अनुसार, 70 वर्षीय पंडित राजन मिश्रा को रविवार 2 बार अटैक आया। पहला अटैक उन्हें रविवार दोपहर और दूसरा अटैक शाम को आया। पंडित राजन मिश्रा के भतीजे अमित ने जानकारी दी कि, ‘पंडित राजन मिश्र को दिल्ली के सेंट स्टीफेन हॉस्पिटल (St. Stephens Hospital) में दाखिल कराया गया था। जिसके बाद उन्हें सर गंगाराम हॉस्पिटल (Sir Ganga Ram Hospital) में शिफ्ट किया गया। वेंटिलेटर सपोर्ट के लिए उन्हें सर गंगाराम अस्पताल ले जाया गया था। यहीं पर रविवार शाम साढ़े 6 बजे के करीब उनका देहांत हो गया। कोविड-19 पॉजटिव (Covid-19 Positive) पाए जाने के बाद उन्हें हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया था’।

बता दें कि, कुछ दिन पहले ही पंडित राजन मिश्र को कोरोना वायरस की वैक्सीन की पहली डोज़ (Covid-19 Vaccine First Dose) दी गयी थी। पंडित राजन मिश्र के निधन पर संगीत जगत से जुड़ी हस्तियों ने शोक जताया । लता मंगेशकर ने ट्वीट कर कहा, "मुझे अभी पता चला की बहुत हुनी शाल्त्री गायक, पद्म भूषण और संगीत नाटक अकेडमी पुष्कर से सम्मानित पं राजन मिश्रा जी का निधन हो गया है। यह सुनकर बहुत दुख हुआ, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। मेरी संवेदनाए उनके परिवार के साथ हैं।"

संगीत जगत में दुख की लहर

गायक हरिहरन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, "मुझे यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि कल रात एक और महान आत्मा हमारे बीच से विदा हो गई, पद्म भूषण पंडित राजन मिश्रा बनारस घराने से संबंधित हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के दर्जनों लोगों में से एक थे जिन्होंने अपनी कला से लाखों लोगों को प्रेरित किया। यह संगीत बिरादरी और सभी संगीत प्रेमियों के लिए एक बड़ी क्षति है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति दे।" (Pandit Rajan Mishra death)

कवि और गीतकार प्रसून जोशी ने लिखा है "पं राजन मिश्रा के निधन से दुखी हूं। उनके साथ कुछ समय बिताने का सौभाग्य मिला, उनके परिवार के साथ मेरी गहरी संवेदना है।"

पं राजन मिश्रा के निधन पर सिंगर विशाल शेखर, श्रेया घोषाल, सलाम मर्चेट और सोना महापात्रा ने भी ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

(स्रोत--आईएएनएस)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source