Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
मोटापा और डायबिटीज, दोनों ही लाइफस्टाइल डिसऑर्डर हैं। ये दोनों समस्याएं देश में तेजी से बढ़ रही हैं। अस्वस्थ खान-पान, खराब जीवनशैली और तनाव, इन दोनों समस्याओं के मुख्य कारण है। मोटापा और डायबिटीज को एक-दूसरे से जोड़कर भी देखा जाता है। यानी मोटापे के कारण डायबिटीज रोग विकसित हो सकता है और वहीं, डायबिटीज की वजह से व्यक्ति का वजन भी बढ़ सकता है। लेकिन, मोटापा और डायबिटीज से जूझ रहे लोगों के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। वह है कि भारत में नोवो नॉर्डिस्क ने ओजेम्पिक को लॉन्च कर दिया है। ओजेम्पिक दवा को टाइप 2 डायबिटीज का इलाज और मोटापे को कम करने के लिए कारगर बताया जा रहा है। इस दवा को सप्ताह में एक बार लेने से इन समस्याओं से राहत मिल सकती है।
जब शरीर में इंसुलिन का उत्पादन कम होता है या शरीर इंसुलिन का पर्याप्त उत्पादन नहीं कर पाता है, तो डायबिटीज रोग विकसित हो जाता है। जबकि, ओजेम्पिक दवा इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ाती है और लिवर द्वारा शुगर के उत्पादन को कम करती है। इसलिए डायबिटीज रोगियों को ओजेम्पिक दवा देने के लिए इसे भारत में लॉन्च कर दिया गया है।
ओजेम्पिक दवा मोटापे से ग्रस्त लोगों के लिए भी फायदेमंद बताया गया है। इस दवा को लेने से वजन को कम करने में मदद मिलती है।
आपको बता दें कि भारत में एली लिली ने मार्च 2025 में मोटापा घटाने वाली दवा मौनजारो लॉन्च की थी। इसके बाद डेनमार्क की ड्रग मेकिंग नोवो नॉर्डिस्क ने जून में वजन घटाने वाला इंजेक्शन वेगोवी (Wegovy) लॉन्च की थी। वहीं, अब नोवो नॉर्डिस्क ने वेट लॉस दवा ओजेम्पिक को भारत में लॉन्च कर दिया है।