आस्ट्रेलिया में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा विकसित कोविड-19 वैक्सीन का उत्पादन शुरू

ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा विकसित कोविड-19 वैक्सीन का स्थानीय उत्पादन शुरू किया, जिसमें लगभग 3 करोड़ डोज शामिल हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : November 9, 2020 6:05 PM IST

ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने सोमवार को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा विकसित कोविड-19 वैक्सीन (Oxford university corona vaccine update) का स्थानीय उत्पादन शुरू किया, जिसमें लगभग 3 करोड़ डोज शामिल हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, क्लिनिकल ट्रायल के बाद भी वैक्सीन (corona vaccine), जिसे फार्मास्युटिकल कंपनी एस्ट्राजेनेका द्वारा सह-विकसित किया गया है, उसे वैश्विक स्तर पर प्रयोग के लिए तैयार किया जा रहा है।

सीएसएल के मुख्य वैज्ञानिक अधिकारी एंड्रयू नैश ने कहा, "हम इस मैनुफैक्चरिंग एक्टविटी को रिस्क के साथ कर रहे हैं और साथ ही साथ क्लीनिकल ट्रायल पर भी ध्यान दे रहे हैं।"

यह उम्मीद की जा रही है कि हर व्यक्ति को कोरोना वैक्सीन (vaccine) की दो खुराक लेने की जरूरत होगी, जिसका मतलब है कि इसे प्रभावी ढंग से 1.5 करोड़ लोगों तक पहुंचाया जा सकता है।

हालांकि, ऑस्ट्रेलिया (Australia) के सरकारी नियामक प्राधिकरण, चिकित्सीय सामान प्रशासन (टीजीए) द्वारा अनुमोदित हुए बगैर कोरोनावायरस वैक्सीन (coronavirus in hindi) का उपयोग नहीं किया जा सकता।

तेलंगाना में कोरोनावायरस से रिकवरी दर में हुआ इजाफा, 24 घंटों में 1,504 मरीजों की रिकवरी दर्ज की गई

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source